Social Media: युवाओं का मानिसक स्वास्थ्य तबाह रहा सोशल मीडिया, एक घंटे का ब्रेक है बहुत जरूरी
सोशल मीडिया का इस्तेमाल आज हर कोई कर रहा है। किसी को भी दुनिया को कोई मैसेज देना है तो वह सोशल मीडिया पर ही पहुंच रहा है, लेकिन सोशल मीडिया के साइड इफेक्ट के बारे में कोई बात नहीं कर रहा है।

विस्तार
सोशल मीडिया का इस्तेमाल आज हर कोई कर रहा है। किसी को भी दुनिया को कोई मैसेज देना है तो वह सोशल मीडिया पर ही पहुंच रहा है, लेकिन सोशल मीडिया के साइड इफेक्ट के बारे में कोई बात नहीं कर रहा है। क्या आप जानते हैं कि सोशल मीडिया आपकी सेहत को कैसे प्रभावित कर रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सोशल मीडिया के कारण दुनियाभर के युवाओं का मानसिक स्वास्थ्य खराब हो रहा है।
पॉपुलर मीडिया जर्नल psycnet में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि युवा वयस्क अपने सोशल मीडिया के इस्तेमाल को सीमित करके अपने मानसिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने उन लोगों को ध्यान में रखते हुए यह अध्ययन किया जो भावनात्मक रूप से कमजोर पड़ गए थे। अध्ययन से पता चला कि तीन सप्ताह तक स्क्रीन समय को प्रतिदिन एक घंटे तक कम करने से अवसाद, चिंता और कुछ छूट जाने का डर कम हो गया।
किशोरावस्था और युवा वयस्कता के दौरान, व्यक्ति बड़े सामाजिक, शारीरिक और भावनात्मक परिवर्तनों से गुजरते हैं। यह उन्हें विशेष रूप से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनाता है। आंकड़े बताते हैं कि हर साल लगभग 20% युवाओं में मानसिक विकार का पता चलता है, जिनमें अवसाद और चिंता सबसे आम है।
- Movie Gen AI: मेटा ने लॉन्च किया एआई वीडियो टूल, टेक्स्ट से बना सकेंगे वीडियो, OpenAI से होगा मुकाबला
- कहां-कहां लॉगिन है आपका जीमेल, सेकेंडों में ऐसे पता करें
- Free Laptop Yojana 2024: क्या सच में मिल रहा लैपटॉप, पढ़िए सरकार ने इस योजना पर क्या कहा?
- Google Lens: गूगल लेंस में आया बड़ा अपडेट, अब बोलकर भी कर सकेंगे सर्च