किरण बेदी ने शेयर किया ऐसा वीडियो कि मच गया बवाल, यूजर्स ने पूछे ऐसे-ऐसे सवाल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 04 Jan 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Kiran Bedi Gets Trolled on twitter After Share fake nasa video of Sun Chanting Om
kiran bedi tweet - फोटो : TWITTER

    सोशल मीडिया पर मौजूद हर चीज असली नहीं होती है। सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप पर आए दिन फर्जी न्यूज, वीडियो और फोटो शेयर होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो की शिकार अब भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी हो गईं हैं। किरण बेदी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके विवादों में आ गईं हैं। वीडियो को लेकर यूजर्स उनका मजाक बना रहे हैं और पूछ रहे हैं कि आखिर उन्होंने सिविल सर्विस की परीक्षा कैसे पास कर ली।

    दरअसल किरण बेदी ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दावा किया गया है कि नासा ने सूर्य की आवाज को रिकॉर्ड किया है और सूर्य ओम (ॐ) का उच्चारण करता है। इस वीडियो के शेयर होने के बाद यूजर्स ने किरण बेदी को ट्रोल किया है। कई लोगों ने यह भी कहा है कि लगता है कि किरण बेदी ने आईटी सेल का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर लिया है।

    विज्ञापन

    दरअसल नासा ने 25 जुलाई 2018 को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो का कैप्शनSounds of the Sunहै। इस वीडियो को आप सुन सकते हैं। किरण बेदी द्वारा शेयर किए गए वीडियो की सच्चाई की हमने जांच की तो पता चला कि वीडियो को एडिट किया गया है और उसमें ॐ का ऑडियो ट्रैक डाला गया है। असली वीडियो में आप सिर्फ एक आवाज सुन सकते हैं जो कि तेजी से चलती हवा की आवाज की तरह है। साथ ही नासा ने आजतक आधिकारिक तौर पर यह नहीं कहा है कि सूर्य की आवाज ॐ के उच्चारण की तरह है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें