Instagram ने जारी किया 'काम का अपडेट', एक बार में डिलीट कर सकेंगे 25 कॉमेंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 May 2020 05:50 PM IST
सार
विज्ञापन
Instagram Update Let Users Pin Comments and delete upto 25 comments in one time
Instagram

    विस्तार

    फेसबुक के स्वामित्व वाले फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने नया अपडेट जारी किया है। नए अपडेट से यूजर्स को साइबर बुलिंग जैसी समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी। इंस्टाग्राम यूजर्स अब एक साथ 25 कॉमेंट को डिलीट कर सकेंगे। नए अपडेट को लेकर इंस्टाग्राम ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि वह कम्युनिटी स्टैंडर्ड्स इंफोर्समेंट रिपोर्ट का पांचवा एडिशन जारी कर रही है जिससे यूजर्स को पहले के मुकाबले बेहतर अनुभव मिलेगा।

    सीधे शब्दों में कहें तो बल्क कॉमेंट डिलीट फीचर ट्रोलर्स को रोकने में काफी मदद करेगा, क्योंकि यदि किसी को लगता है उसे बल्क में कॉमेंट करके लोग ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं तो वह फटाफट कई सारे कॉमेंट को डिलीट कर सकता है। यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। खास बात यह है कि नए अपडेट में यह भी फीचर है कि यूजर्स तय कर पाएंगे कि कौन उन्हें टैग कर सकता है और कौन नहीं।

    विज्ञापन

    टैगिंग पर लगाम लगाने के लिए यूजर को तीन विकल्प मिलेंगे जिनमें Everyone, Only People You Follow और No One शामिल हैं। इनमें से यूजर किसी एक विकल्प का चयन कर सकता है। नए अपडेट में पिन कॉमेंट का भी विकल्प मिलेगा यानी यदि आपको कोई कॉमेंट पसंद आता है तो वह उसे पिन टू टॉप कर सकता है। उसके बाद वह कॉमेंट सबसे ऊपर दिखेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें