Instagram: कॉपी कैट निकला मेटा, इंस्टाग्राम में आ रहा X वाला यह फीचर, हो रही टेस्टिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 28 Jan 2025 09:46 AM IST
सार

एक टिपस्टर के अनुसार मेटा के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित पोस्ट्स पर कम्युनिटी नोट लिखने का नया विकल्प जोड़ा जा रहा है। ऐसे में मेटा ने एक बार फिर से किसी अन्य प्लेटफॉर्म को कॉपी किया है।

विज्ञापन
Instagram Tipped to Be Working on an X-Styled Community Notes Feature Details in hindi
Instagram - फोटो : INSTAGRAM

    विस्तार

    इंस्टाग्राम अपने प्लेटफॉर्म पर कम्युनिटी नोट्स को लाने पर काम कर रहा है। एक टिपस्टर के अनुसार मेटा के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित पोस्ट्स पर कम्युनिटी नोट लिखने का नया विकल्प जोड़ा जा रहा है। ऐसे में मेटा ने एक बार फिर से किसी अन्य प्लेटफॉर्म को कॉपी किया है।

    यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब कुछ सप्ताह पहले मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मौजूदा फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम को बंद करने की घोषणा की थी। उन्होंने इसके पीछे सेंसरशिप की गलतियों और कठोर कंटेंट पॉलिसी को कारण बताया, हालांकि मेटा ने यह खुलासा किया है कि कम्युनिटी नोट्स को उसके सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लागू किया जाएगा, लेकिन इसके रिलीज की तारीख की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

    विज्ञापन

    डेवलपर एलेसेंड्रो पलुजी (@alex193a) ने थ्रेड्स पर पोस्ट किया कि इंस्टाग्राम के लिए कम्युनिटी नोट्स फीचर फिलहाल डेवलपमेंट चरण में है और यह अभी किसी यूजर के लिए उपलब्ध नहीं है। बताया जा रहा है कि यह फीचर थ्रेड्स पर एडवांस स्टेज में है, जहां कम्युनिटी नोट्स का परीक्षण पहले से ही चल रहा है। खास बात यह है कि जुकरबर्ग ने बताया कि यह फीचर सबसे पहले अमेरिका में लागू किया जाएगा और फिर बाकी क्षेत्रों में लॉन्च किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें