नया फीचर: बना सकेंगे 10 मिनट का Reels, जल्द जारी होगा नया अपडेट
मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram एक और नए फीचर पर काम कर रहा है। इस नए फीचर के आने के बाद Instagram पर 10 मिनट तक के रील पोस्ट किए जा सकेंगे।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram एक और नए फीचर पर काम कर रहा है। इस नए फीचर के आने के बाद Instagram पर 10 मिनट तक के रील पोस्ट किए जा सकेंगे। फिलहाल इंस्टाग्राम रील की साइज 1 मिनट की है। मेटा का कहना है कि नए अपडेट से उन्हें काफी फायदा होगा जो कि एजुकेशन, मेकअप और रेसिपी आदि से संबंधित वीडियो तैयार करते हैं।
इंस्टाग्राम के इस नए फीचर की जानकारी जाने-माने रिवर्स इंजीनियर एलेसेंड्रो पलुजी ने एक्स पर दी है। इसके अलावा अंग्रेजी टेक साइट टेकक्रंच ने भी इसकी पुष्टि की है। 10 मिनट वाले रील्स की टेस्टिंग फिलहाल बीटा वर्जन पर हो रही है। नए फीचर के जारी आने के बाद इंस्टाग्राम रील्स का मुकाबला टिकटॉक और यूट्यूब से होगा। TikTok ने यही फीचर पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया था।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम के सीईओ एडम मोसेरी ने नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा था कि अब एक स्टोरी में सिंगल मेंशन में एक साथ लोगों के एक ग्रुप को टैग करने का तरीका तलाश रहे हैं। ग्रुप में कोई भी व्यक्ति उस ग्रुप मेंशन का उपयोग कर सकेगा और भविष्य में अपनी प्रोफाइल से भी स्टोरी में टैग कर सकेगा।
- 02 सितंबर की लॉन्चिंग: सबसे पतला फोल्डेबल फोन हुआ लॉन्च, नया गेमिंग कंसोल भी आया
- साइबर चोरी: 23 साल के आकाश ने बनाई फर्जी होलीडे बुकिंग साइट, महिला को लगाया 90 हजार का चूना
- Meta का बड़ा फैसला: अब फेसबुक इस्तेमाल करने के लिए देने होंगे पैसे, शुरू हुई पेड सर्विस
- WhatsApp Update: जल्द ही बदलने वाला है व्हाट्सएप का लुक, जानें क्या होगा खास