Instagram होगा और मजेदार: इंस्टाग्राम स्टोरी में जोड़ा ये खास फीचर्स, जानें कैसे करता है काम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 27 Sep 2022 01:58 PM IST
सार

Instagram लगातार यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है और इसके लिए इंस्टाग्राम नए-नए फीचर्स और अपडेट भी जारी कर रहा है। अब इंस्टाग्राम स्टोरी टाइम को बढ़ाने के लिए नए फीचर्स पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
instagram story video extended timeline 60 seconds to 15 update for users instagram New Features
instagram - फोटो : ANI

    विस्तार

    फोटो-वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर आपको जल्द फीचर्स मिलने वाला है। इस नए फीचर्स की मदद से यूजर्स 60 सेकेंड की वीडियो को भी स्टोरी में पोस्ट कर सकेंगे। अब तक इंस्टाग्राम पर केवल 15 सेकेंड की स्टोरी को ही पोस्ट किया जा सकता है। बता दें कि हाल ही में इंस्टाग्राम ने नए रीपोस्ट (Repost) फीचर्स की भी घोषणा की है। इससे पहले इंस्टाग्राम ने अपने प्राइवेसी फीचर्स में नए बदलाव करते हुए कई सिक्योरिटी फीचर्स को एड किया है।

    इंस्टाग्राम लगातार यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है और इसके लिए इंस्टाग्राम नए-नए फीचर्स और अपडेट भी जारी कर रहा है। अब इंस्टाग्राम स्टोरी टाइम को बढ़ाने के लिए नए फीचर्स पर काम कर रहा है। टेकक्रंच ने इस फीचर्स के बारे में दावा किया है। टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम ने यह कंफर्म किया है कि वह स्टोरी टाइम को 15 सेकेंड से बढ़ाकर 60 सेकेंड करने वाला है। यानी अब इंस्टाग्राम यूजर्स 1 मिनट तक की वीडियो को स्टोरी में पोस्ट कर सकेंगे। दावे में कहा गया है कि इंस्टाग्राम इस फीचर्स को पहले कुछ यूजर्स पर टेस्ट करेगा, इसके बाद इसे साल के अंत तक जारी किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    टेकक्रंच ने इंस्टाग्राम के रीपोस्ट (Repost) फीचर्स के बारे की भी जानकारी दी थी। इस फीचर्स को री-ट्वीट की तर्ज पर लाया जा सकता है। यानी यह फीचर ट्विटर के री-ट्वीट फीचर्स की तरह काम करेगा, जिसमें एक यूजर्स के ट्वीट को अन्य यूजर्स द्वारा अपनी प्रोफाइल पर री-ट्वीट करने की सुविधा मिलती है। बता दें कि फेसबुक पर भी यूजर्स को अन्य यूजर्स की पोस्ट को शेयर करने की सुविधा मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें