Instagram Down: कंपनी ने सुधारी गड़बड़ी, यूजर्स के अकाउंट अपने आप हो रहे थे सस्पेंड, क्या आपके साथ भी हुआ ऐसा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 31 Oct 2022 08:24 PM IST
सार

हाल ही में इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) की सेवाएं भी ठप हो गई थीं। व्हाट्सएप करीब दो घंटे तक डाउन रहा था, जिससे यूजर्स को चैट और ग्रुप चैट में मैसेज भेजने से लेकर स्टेटस अपलोड करने तक में समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

विज्ञापन
Instagram Down App stops working many users account has been suspended
instagram - फोटो : ANI

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले फोटो-वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) की सेवाएं एक बार फिर से बहाल हो गई हैं। कंपनी ने तकनीकी गड़बड़ी का सुधार लिया है। कंपनी ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। तकनीकी गड़बड़ी के कारण लाखों यूजर्स एप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे।

    कंपनी ने ट्वीट करके कहा है कि हमने बग को दूर कर दिया है। यह दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में यूजर्स को अपने अकाउंट तक पहुंचने में मुश्किल पैदा कर रहा था और फॉलोअर्स की संख्या में अस्थायी रूप से बदलाव हुआ। इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने भी ट्वीट के जरिए माफी मांगी है।

    विज्ञापन

    कई यूजर्स ने दर्ज कराई थी शिकायत

    कई यूजर्स ने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। यूजर्स का कहना था कि उन्हें प्लेटफॉर्म को स्क्रॉल करने से लेकर अकाउंट लॉक होने जैसी समस्या देखने को मिल रही है। कई यूजर्स के अकाउंट सस्पेंड होने की भी शिकायत की थी। बता दें कि हाल ही में इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) की सेवाएं भी ठप हो गई थीं। व्हाट्सएप करीब दो घंटे तक डाउन रहा था, जिससे यूजर्स को चैट और ग्रुप चैट में मैसेज भेजने से लेकर स्टेटस अपलोड करने तक में समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यूजर्स अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्क्रीनशॉर्ट्स भी शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि डाउन के साथ-साथ उनके फॉलोअर्स की संख्या भी कम हो रही है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी करीब 2 मिलियन यानी 20 लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं। पहले रोनाल्डो के इस्टाग्राम पर 493 मिलियन फॉलोअर्स थे, जो कि अब घटकर 491 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।

    दो दिन पहले भी डाउन हुई थी सर्विस

    मेटा के स्वामित्व वाले तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सेवाएं 29 अक्तूबर को ठप पड़ गई थीं। हालांकि, कंपनी ने थोड़े समय में ही इसको ठीक कर लिया था। मेटा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि कंपनी ने उस समस्या को ठीक कर लिया है जो यूजर्स को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंचने से रोक रहा था। दरअसल, इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर में रात करीब 1 बजे यह डाउन देखा गया था। सर्वर करीब एक घंटे तक डाउन रहा था।

    दो घंटे बंद रहा था व्हाट्सएप

    भारत में 25 अक्तूबर को दोपहर 12.30 से यूजर्स को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने और देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। करीब दो घंटे तक यह डाउन देखने मिला था। दरअसल, व्हाट्सएप के चैट और ग्रुप चैट में ये डाउन देखने मिला था। यूजर्स को व्हाट्सएप पर स्टेटस देखने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। सबसे पहले व्हाट्सएप ग्रुप चैट में मैसेज करने में समस्या देखने मिल रही थी और इसके बाद नॉर्मल चैट से भी यूजर्स मैसेज नहीं भेज पा रहे थे। मेटा ने भी इसकी पुष्टि की थी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें