हॉकी में भारत को कांस्य: पीएम मोदी ने कहा- प्रफुल्लित भारत, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा History Created

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 Aug 2021 11:04 AM IST
सार

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की जेहन में रहेगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने पूरे देश, खासकर हमारे युवाओं उम्मीदों पर खरी उतरी है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।'

विज्ञापन
Indian Hockey Team Won Bronze Medal In Tokyo Olympics After 41 Years PM Modi says its Historic History Created trending on twitter
Indian Hockey Team - फोटो : twitter//Tokyo2020hi

    विस्तार

    टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि 41 साल बाद ओलंपिक में हॉकी में भारत को पदक मिला है। इससे पहले आखिरी बार हॉकी में टीम इंडिया ने 1980 में ओलंपिक मेडल जीता था। चौथा क्वार्टर शुरू होने के साथ ही जर्मनी ने आक्रामक खेल दिखाया और गोल करने की हर संभव कोशिश की। मैच के 48वें मिनट में जर्मनी को पैनल्टी कॉर्नर के रूप में मौका मिला और विंडफेडर ने उसे गोल में तब्दील कर दिया। इसी के साथ स्कोर 5-4 हो गया।

    इसके बाद भारत ने शानदार डिफेंस दिखाया और जर्मनी को गोल नहीं करने दिया। मैच आखिरी पलों में रोमांचक मोड़ तब आया, जब जर्मनी को एक और पैनल्टी कॉर्नर दिया गया। हालांकि, भारतीय गोलकीपर श्रीजेश ने उसे बचाकर भारत की जीत सुनिश्चित की। भारतीय हॉकी टीम की इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एतिहासिक बताया है। पीएम मोदी ने लगातार दो ट्वीट किए हैं। एक ट्वीट में उन्होंने हिंदी में और दूसरा अंग्रेजी में किया है।

    विज्ञापन

    Who is today's player of the match for you? 👇 #Tokyo2020 | #UnitedByEmotion | #StrongerTogether | #Hockey | #IND pic.twitter.com/AmpZ3EeEvJ — #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 5, 2021

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की जेहन में रहेगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि के साथ टीम पूरे देश, खासकर हमारे युवाओं उम्मीदों पर खरी उतरी है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।'

    What a match !

    Golden moment for Indian #Hockey.

    Many congratulations to Indian Men’s Hockey Team for grabbing the #Bronze medal at #Tokyo2020.

    Too proud ! #Olympics #Cheer4India #Shreejesh @manpreetpawar07 pic.twitter.com/qYVYYExIqq — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 5, 2021

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें