एलन मस्क से मजाक पड़ा महंगा, हिंदी में ट्वीट करने वाले इयान वूलफोर्ड का अकाउंट सस्पेंड
ऑस्ट्रेलियाई हिंदी प्रोफेसर इयान वुलफोर्ड ऑस्ट्रेलिया के एक कॉलेज में हिंदी के प्रोफेसर हैं। ट्विटर पर उनका अकाउंट @iawoolford हैंडिल से है।

विस्तार
आज यानी 5 नवंबर की सुबह से ही एलन मस्क के एक क्लोन अकाउंट ने सबको हैरान कर रखा था, लेकिन अब यह अकाउंट सस्पेंड हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई हिंदी प्रोफेसर इयान वुलफोर्ड ऑस्ट्रेलिया के एक कॉलेज में हिंदी के प्रोफेसर हैं। ट्विटर पर उनका अकाउंट @iawoolford हैंडिल से है।
वे इसी अकाउंट से हिंदी में आज लगातार ट्वीट कर रहे थे। उन्होंने भोजपुरी के सबसे लोकप्रिय गाने लॉलीपॉप लागेलू का लिरिक्स भी ट्वीट किया था। इसके अलावा उनके अकाउंट से “ट्विटर तेरे टुकड़े होंगे” गैंग को भी $8 देने पड़ेंगे" जैसे ट्वीट भी किए गए।
इवान ने प्रोफाइल फोटो से लेकर कवर फोटो, बायो और नाम तक एलन मस्क का बदल लिया था। ऐसे में कई यूजर्स धोखा जा रहे थे कि एलन मस्क ही हिंदी में ट्वीट कर रहे हैं। बता दें कि ट्विटर मे यह फीचर है कि आप नाम से लेकर बायो तक बदल सकते हैं, हालांकि हैंडल एक ही बनता है जिसे कभी बदला नहीं जा सकता है।
एलन मस्क ने ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर शुल्क वसूलने का एलान किया है, तब से ही बवाल मचा है लेकिन मस्क कह रहे हैं कि 8 डॉलर तो हर हाल में देना होगा। इसके अलावा उन्होंने ट्विटर के करीब 50 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। दावा किया जा रहा है कि भारत में ट्विटर की पूरी टीम को नौकरी से निकाल दिया गया है।