Instagram Tips: स्टोरीज पोस्ट करने के बाद किसी को टैग कैसे करें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 05 Jan 2024 02:52 PM IST
सार

आमतौर पर इंस्टाग्राम पर सबसे बड़ी समस्या कुछ भी शेयर या पोस्ट करने के बाद उसे एडिट करने में होती है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Instagram स्टोरीज को पोस्ट करने के बाद उसमें किसी को टैग करने का तरीका बताएंगे.....

विज्ञापन
How to tag someone on an Instagram Story after posting it know in hindi
instagram stories - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आपमें से अधिकतर लोग इंस्टाग्राम (Instagram) इस्तेमाल कर रहे होंगे। 2020 में चाइनीज शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक के भारत में बैन होने के बाद Instagram के अच्छे दिन आ गए। Instagram ने रील्स फीचर पेश किया है जो कि टिकटॉक का कॉपी था और इंस्टाग्राम यह फीचर हिट हो गया।

    आमतौर पर इंस्टाग्राम पर सबसे बड़ी समस्या कुछ भी शेयर या पोस्ट करने के बाद उसे एडिट करने में होती है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Instagram स्टोरीज को पोस्ट करने के बाद उसमें किसी को टैग करने का तरीका बताएंगे.....

    विज्ञापन

    इंस्टाग्राम एप को ओपन करें और प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें।अब लेफ्ट कॉर्नर से स्टोरीज में जाएं और उस स्टोरीज को सेलेक्ट करें जिसमें आप किसी को टैग करना चाहते हैं।अब “More” के बटन पर क्लिक करें।अब मेन्यू ऑप्शन से Add Mentions के ऑप्शन पर क्लिक करें।अब उसका यूजरनेम टाइप करें जिसे आप टैग करना चाहते हैं।उसके बाद “Add” पर क्लिक करें। बस आपको का हो गया।अब उसे टैग होने का नोटिफिकेशन मिल जाएगा जिसे आपने टैग किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें