xAI: Grok को मिला बड़ा अपडेट, अब हॉलीवुड और राजनीति पर 'फैक्ट्स ओवर फीलिंग्स' की तर्ज पर दे रहा जवाब
मस्क ने उपयोगकर्ताओं को यह भी प्रोत्साहित किया कि वे "राजनीतिक रूप से असहज लेकिन तथ्यात्मक रूप से सही" जानकारियां Grok को भेजें ताकि उसकी जवाबदेही बेहतर हो सके। Grok का यह नया वर्जन अब राजनीति और मनोरंजन जगत जैसे विवादास्पद विषयों पर अधिक सीधा और आक्रामक जवाब दे रहा है

विस्तार
टेक अरबपति एलन मस्क ने दावा किया है कि उनकी कंपनी xAI द्वारा विकसित एआई चैटबॉट Grok को एक बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट मिला है। मस्क ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमने @Grok को काफी बेहतर बनाया है। अब जब आप Grok से सवाल पूछेंगे तो फर्क महसूस करेंगे।” उन्होंने तकनीकी बदलावों का खुलासा नहीं किया, लेकिन पहले उन्होंने इस चैटबॉट के शुरुआती वर्जन को "बेहद बेकार सामग्री से प्रशिक्षित" बताया था।
मस्क ने उपयोगकर्ताओं को यह भी प्रोत्साहित किया कि वे "राजनीतिक रूप से असहज लेकिन तथ्यात्मक रूप से सही" जानकारियां Grok को भेजें ताकि उसकी जवाबदेही बेहतर हो सके। Grok का यह नया वर्जन अब राजनीति और मनोरंजन जगत जैसे विवादास्पद विषयों पर अधिक सीधा और आक्रामक जवाब दे रहा है
एक बातचीत में जब एक उपयोगकर्ता ने पूछा कि क्या ज्यादा डेमोक्रेट्स को वोट देना नुकसानदायक होगा, तो Grok ने जवाब दिया, “हां, ज्यादा डेमोक्रेट्स को चुनना हानिकारक होगा।” इस बयान के समर्थन में उसने हेरिटेज फाउंडेशन जैसी एक रूढ़िवादी थिंक टैंक की रिपोर्ट का हवाला भी दिया।
- पासवर्ड लीक: एक गलती और डार्क वेब पर पहुंच जाएगा आपका डेटा, ये चार टूल करेंगे काफी मदद
- टेक टिप्स: iPhone के ये 4 इमरजेंसी फीचर्स आपकी जान बचा सकते हैं, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
- Mobile Tariff: फिर से महंगे होंगे मोबाइल रिचार्ज प्लान, हो चुकी है पूरी तैयारी
- Drone Rules India: ड्रोन खरीदने जा रहे तो पहले सारे नियम जान लें, नहीं तो पैसा होगा बर्बाद, अरेस्ट भी होंगे