सुरक्षा में सेंध: गो फर्स्ट एयरलाइन का ट्विटर हैंडल पिछले 13 घंटे से हैक, हैकर ने ट्वीट किया- GREAT JOB

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Jan 2022 10:53 AM IST
सार

हैकिंग से पहले गो फर्स्ट एयरलाइन की ओर से 24 जनवरी को रात 8.24 मिनट पर आखिरी ट्वीट किया गया है। उसके बाद से ही अकाउंट को हैकर ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Go First airline twitter account hacked hacker twitted GREAT JOB
Go First twitter account hacked - फोटो : twitter

    विस्तार

    गो फर्स्ट एयरलाइन का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 13 घंटे से गो फर्स्ट एयरलाइन का ट्विटर अकाउंट हैकर के कब्जे में है। Go First airline के ट्विटर अकाउंट को हैक करके कई सारे ट्वीट किए गए हैं। हैकर ने अकाउंट को हैक करके प्रोफाइल नेम Mlcheal Sayloor रखा दिया था, लेकिन खबर लिखे जाने तक प्रोफाइल नेम भी हटा दिया गया है। इसके अलावा प्रोफाइल फोटो भी हटा दी गई है।

    हैकिंग से पहले गो फर्स्ट एयरलाइन की ओर से 24 जनवरी को रात 8.24 मिनट पर आखिरी ट्वीट किया गया है। उसके बाद से ही अकाउंट को हैकर ने अपने कब्जे में ले लिया है। हैकर ने हैकिंग के बाद पहला ट्वीट AMAZING! किया है। उसके बाद से एक के बाद एक कई ट्वीट किए गए हैं। एयरलाइन का कहना है कि उसने इस संबंध में ट्विटर से संपर्क किया है। इसके अलावा एयरलाइन की टीम भी अकाउंट को री-स्टोर करने में लगी है।

    विज्ञापन

    बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर गो फर्स्ट (Go First) ने Right to Fly नाम से एक ऑफर पेश किया है जिसके तहत बेहद ही कम कीमत में ग्राहकों को हवाई यात्रा का मौका मिल रहा है। इस ऑफर के तहत Go First एयरलाइन के टिकट की शुरुआती कीमत महज 926 रुपये रखी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें