मुश्किल में एलन मस्क: पराग अग्रवाल समेत तीन अधिकारियों ने किया केस, कहा- एग्रिमेंट के मुताबिक नहीं मिले पैसे
पूर्व-सीईओ पराग अग्रवाल ने कंपनी के पूर्व मुख्य कानूनी और वित्तीय अधिकारियों के साथ मुकदमे में दावा किया है ट्विटर पर अभी तक उनके 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8 करोड़ रुपये) से अधिक का बकाया है और ट्विटर उन्हें यह राशि भुगतान करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य है।

विस्तार
पिछले साल Twitter के नए मालिक एलन मस्क द्वारा बर्खास्त किए गए ट्विटर के तीन शीर्ष अधिकारियों ने सोमवार को ट्विटर के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। पूर्व-सीईओ पराग अग्रवाल ने कंपनी के पूर्व मुख्य कानूनी और वित्तीय अधिकारियों के साथ मुकदमे में दावा किया है ट्विटर पर अभी तक उनके 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8 करोड़ रुपये) से अधिक का बकाया है और ट्विटर उन्हें यह राशि भुगतान करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य है।
कोर्ट फाइलिंग में अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) और न्याय विभाग (DOJ) द्वारा पूछताछ से संबंधित कई खर्चों की जानकारी दी गई है, लेकिन इसमें मामले की जांच की प्रकृति और यह केस अभी भी चल रहा है या नहीं, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार अग्रवाल और तत्कालीन मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सहगल ने पिछले साल एसईसी को इस मामले में गवाही भी दी थी। SEC भी इस बात की जांच कर रहा है कि मस्क ने ट्विटर शेयरों को जमा करते समय प्रतिभूति नियमों का पालन किया था या नहीं। आपको याद दिला दें कि ट्विटर के पूर्व कानूनी अधिकारी विजया गड्डे को साइट के कंटेंट मॉडरेशन से संबंधित तथाकथित "ट्विटर फाइल्स" के मामले में सुनवाई के लिए पिछले साल अमेरिकी कांग्रेस में बुलाया गया था।
पिछले साल अक्तूबर में एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर यानी करीब 3,61,000 रुपये में ट्विटर को खरीदा था और उसके बाद ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई बड़े अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया था। उसके बाद एलन मस्क ने ट्विटर की टीम से कई हजार लोगों को निकाला था और कई ऑफिस भी बंद किए।
- बॉस के नाम से आया यह WhatsApp आपको बुरा फंसा सकता है, पढ़कर आप भी हो जाएंगे हैरान
- Apple Store: 18 अप्रैल को दिल्ली और 20 को मुंबई में होगा एपल स्टोर का उद्घाटन, टिम कुक आ सकते हैं भारत
- कॉल आने पर अब फोटो भी दिखेगी, फर्जी आईडी वालों को होगी जेल
- घरेलू कंपनी यू एंड आई ने लॉन्च किया 6000वॉट का दमदार स्पीकर, मिलेगा 5.25 इंच का वूफर