जैक डॉर्सी: Twitter के पूर्व सीईओ ने Instagram अकाउंट किया डिलीट, एलन मस्क ने किया रिप्लाई
जैक डॉर्सी इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाने वाले पहले 10 यूजर्स में से एक थे। 12 साल बाद जैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट किया है। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स के एक पोस्ट के जरिए दी है।

विस्तार
X (पूर्व में ट्विटर) के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) ने मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम (Instagram) को अलविदा कह दिया है। जैक डॉर्सी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट कर दिया है। जैक डॉर्सी इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाने वाले पहले 10 यूजर्स में से एक थे। 12 साल बाद जैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट किया है। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स के एक पोस्ट के जरिए दी है।
जैक डॉर्सी ने अपने पोस्ट में कहा है, '12 साल बाद मैंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। मेरा मानना है कि यह पहले 10 खातों में से एक था और पहले एंजल निवेशकों में से एक था।' जैक डॉर्सी के पोस्ट पर एक्स के मालिक एलन मस्क ने रिप्लाई करते हुए फायर वाली इमोजी पोस्ट की है। जैक ने अपने इसी पोस्ट के एक रिप्लाई में कहा कि वे फेसबुक और व्हाट्सएप भी इस्तेमाल नहीं करते हैं।
2012 में इंस्टाग्राम को फेसबुक (मेटा) ने खरीदा था। जैक डॉर्सी ने इंस्टाग्राम में निवेश किया था। केविन सिस्ट्रॉम, इंस्टाग्राम के सह-संस्थापकों में से एक हैं और ओडेओ में एक इंटर्न थे। Odeo ने ही ट्विटर को डेवलप किया था। जैक डॉर्सी और केविन अच्छे दोस्त भी हैं।
- AjnaXR Pro: भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया अपना पहला मिक्स रियलिटी हेडसेट, कई हाईटेक फीचर से है लैस, जानें कीमत
- जेब में बम की तरह फटा iPhone, बाल-बाल बचा यूपी का यह शख्स
- iPhone 15: 35W की फास्ट चार्जिंग और टाईप-सी पोर्ट के साथ लॉन्च हो सकता है नया आईफोन
- WhatsApp Update: अब HD में शेयर करें फोटो, दिल खोलकर करें बातें, यह है तरीका