Elon Musk: मार्क जकरबर्ग के साथ अपनी लड़ाई को एक्स पर लाइव-स्ट्रीम करेंगे एलन मस्क, अरबपति ने की घोषणा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 06 Aug 2023 01:34 PM IST
सार

Twitter के मालिक एलन मस्क ने हाल ही में खुद Zuckerberg को केज फाइट की चुनौती दी थी, जिसे Meta सीईओ ने स्वीकार किया था। मस्क के ट्वीट का जवाब देते हुए जकरबर्ग ने कहा था, सेंड मी लोकेशन।

विज्ञापन
fight with Mark Zuckerberg to be live-streamed on X says Elon Musk
mark zuckerberg elon musk - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एक्स कॉर्प के मालिक और अरबपति एलन मस्क ने मार्क जकरबर्ग के साथ लड़ाई को लेकर बड़ी घोषणा की है। मस्क ने कहा कि मेटा के सीईओ जकरबर्ग के साथ उनकी लड़ाई को एक्स पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। बता दें कि मेटा ने ट्विटर की टक्कर में अपने नए माइक्रोब्लॉगिंग एप Threads को पेश किया था, जिसके बाद दोनों टेक दिग्गज के बीच जुबानी जंग तेज हो गई थी। मामला इतना बढ़ गया था कि एलन मस्क ने जकरबर्ग को केज फाइट के लिए चुनौती दी थी, जिसे मेटा सीईओ ने स्वीकार भी किया था।

    एक्स पर की घोषणा

    एक्स कॉर्प के मालिक मस्क ने यह जानकारी एक्स (Twitter) पर अपने ट्वीट में दी है। मस्क ने लिखा," जकरबर्ग बनाम मस्क की लड़ाई एक्स पर लाइव-स्ट्रीम की जाएगी। सारी आय दान की जाएगी।"

    विज्ञापन

    मार्क जकरबर्ग ने स्वीकार किया केज फाइट चैलेंज

    बता दें कि Twitter के मालिक एलन मस्क ने हाल ही में खुद Zuckerberg को केज फाइट की चुनौती दी थी, जिसे Meta सीईओ ने स्वीकार किया था। मस्क के ट्वीट का जवाब देते हुए जकरबर्ग ने कहा था, सेंड मी लोकेशन। यानी मुझे केज फाइट की लोकेशन भेजें। अब मस्क ने केज फाइट को अपने प्लेटफार्म एक्स पर लाइव स्ट्रीम करने की घोषणा की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि हाल ही में मेटा ने ट्विटर की टक्कर में अपने नए माइक्रोब्लॉगिंग एप Threads को पेश किया है, जिसके बाद दोनों अरबपतियों और टेक दिग्गज के बीच जुबानी जंग देखने मिल रही है।

    हाल ही में मार्शल आर्ट फाइटर्स के साथ नजर आए थे जकरबर्ग

    थोड़े दिन पहले ही जकरबर्ग की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर सामने आई थी, जिसमें मेटा सीईओ मस्कुलर बॉडी में दिखाई दे रहे थे। इस फोटो को मिक्स्ड मार्शल आर्ट (एमएमए) फाइटर इजराइल अदेसान्या (Isreal Adesanya) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल stylebender से शेयर किया था।

    इस फोटो में उनके साथ मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग और यूएफसी चैंपियन एलेक्स वोल्कनोवस्की भी खड़े हैं। फोटो में मार्क जकरबर्ग के पोज देते हुए खड़े हैं और इसमें बाइसेप्स और हल्के एब्स देखे जा सकते हैं। फोटो में 39 वर्षीय अरबपति किसी एथलीट से कम नहीं लग रहे हैं। मार्क ने भी इस फोटो पर रिप्लाई दिया था। फेसबुक सीईओ ने कमेंट करते हुए लिखा था कि आप लोगों के साथ ट्रेनिंग लेना सम्मान की बात है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें