Facebook की यह सर्विस हो रही है बंद, एक साल पहले ही हुई थी लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 04 May 2022 11:13 AM IST
सार

फेसबुक एक प्रवक्ता ने कहा है कि एक साल तक इन दोनों सर्विस से बहुत कुछ सीखने के बाद हमनें इस बंद करने का फैसला लिया है, हालांकि हम अन्य फीचर्स पर पूरी तन्मयता के साथ करते रहेंगे।

विज्ञापन
Facebook is shutting down its podcast Service
Facebook podcast - फोटो : Facebook

    विस्तार

    ऑडियो सोशल मीडिया एप क्लबहाउस की लोकप्रियता के बाद फेसबुक से लेकर ट्विटर तक ने अपने प्लेटफॉर्म पर पॉडकास्ट की सुविधा दी। तमाम मीडिया हाउस भी पॉडकास्ट पब्लिश कर रहे हैं लेकिन इसी बीच खबर है कि फेसबुक अपनी पॉडकास्ट सर्विस को अगले महीने बंद करने जा रहा है।

    द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक की ऑडियो सर्विस Soundbites और Audio Hubs अगले महीने बंद हो रही है। कंपनी के इस फैसले पर फेसबुक एक प्रवक्ता ने कहा है कि एक साल तक इन दोनों सर्विस से बहुत कुछ सीखने के बाद हमनें इस बंद करने का फैसला लिया है, हालांकि हम अन्य फीचर्स पर पूरी तन्मयता के साथ करते रहेंगे।

    विज्ञापन

    एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक फिलहाल मेटावर्स और ई-कॉमर्स में पॉडकास्ट के लिए पार्टनर के साथ साझेदारी कर रहा है। इसके अलावा मेटा का पूरा ध्यान फिलहाल शॉर्ट वीडियो पर है। इसके लिए फेसबुक क्रिएटर्स से लगातार फीडबैक भी ले रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि मेटा जहां पॉडकास्ट से खुद को अलग रख रहा है, वहीं Spotify और YouTube जैसी कंपनियां इसमें निवेश कर रही हैं। हाल ही में Spotify ने कहा है कि वह जल्द ही अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में वीडियो पॉडकास्ट शुरू करने वाला है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें