फेसबुक-इंस्टाग्राम हुआ ठप, Telegram की बल्ले-बल्ले, सिर्फ 24 घंटे में मिले 30 लाख नए यूजर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 16 Mar 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
Facebook Instagram down: Telegram Gains 3 Million New Users During the Outage
telegram

    बीते बुधवार यानि 13 मार्च को दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट फेसबुक ठप हुई थी और इसके साथ इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप में भी परेशानी आई थी। 13 मार्च को फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम करीब 8 घंटे तक ठप रहे है और इन तीनों वेबसाइट का ठप होना टेलीग्राम के लिए किसी तोहफे से कम नहीं रहा।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 24 घंटे में टेलीग्राम के यूजर्स की संख्या में 30 लाख की वृद्धि हुई है। बता दें कि साल 2018 की एक रिपोर्ट के मुताबिक चैटिंग ऐप टेलीग्राम के मासिक एक्टिव यूजर्स की संख्या 20 करोड़ है, हालांकि यह साफ नहीं है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के डाउन होने के कारण ही टेलीग्राम को अचानक से इतने यूजर्स मिले हैं। यह एक संयोग मात्र ही है।

    विज्ञापन

    टेलीग्राम के सीईओ पावेल ड्यूरोव ने एक बयान में यूजर्स के बढ़ने की जानकारी दी, हालांकि उन्होंने इसका कारण नहीं बताया कि एक साथ इतने सारे लोगों ने टेलीग्राम क्यों ज्वाइन किया। उन्होंने कहा, 'मैंने देखा कि पिछले 24 घंटे में 30 लाख नए लोगों ने टेलीग्राम पर अपना अकाउंट बनाया जो कि वाकई हैरान करने वाला था। हमारे ऐप में यूजर्स को पूरी प्राइवेसी मिलती है और यह सभी लोगों के लिए एक बेहतरीन जगह है।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    फेसबुक-इंस्टाग्राम हुआ ठप, Telegram की बल्ले-बल्ले, सिर्फ 24 घंटे में मिले 30 लाख नए यूजर्स

    बता दें कि व्हाट्सऐप की तरह ही टेलीग्राम भी एक फ्री ऐप है जो कि इनक्रिप्टेड है। इस ऐप पर आप वीडियो, फोटो और टेक्स्ट के साथ मल्टिमीडिया चैटिंग कर सकते हैं। इसमें वीडियो और ऑडियो कॉलिंग की भी सुविधा है। टेलीग्राम ऐप एंड्रॉयड, आईओएस, मैक ओएस, लानक्स और विंडोज फोन के लिए उपलब्ध है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें