Facebook Down: फेसबुक में आई गड़बड़ी, यूजर्स ने कहा-न्यूज फीड में दिख रहे अजीब पोस्टर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 24 Aug 2022 06:00 PM IST
सार

आउटेज डिटेक्शन वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाओं के ठप होने की पुष्टि की है।

Facebook down platform facing glitch in news feeds users report
facebook new - फोटो : istock

    विस्तार

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) की सेवाओं के ठप होने की खबर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को फेसबुक पर अजीब तरह का आउटेज देखा जा रहा है। अमेरिका और इंग्लैंड के हजारों यूजर्स ने फेसबुक के न्यूज फीड में इस गड़बड़ी की जानकारी दी है। आउटेज डिटेक्शन वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सेवाओं के ठप होने की पुष्टि की है। इससे पहले भी अक्टूबर में मेटा के सभी प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप अचानक से डाउन हो गए थे।

    यूजर्स ने फेसबुक की न्यूज फीड में इस गड़बड़ी की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी न्यूज फीड में लगातार सेलिब्रिटी अकाउंट की पोस्ट दिख रही हैं। बता दें कि इस गड़बड़ी से अमेरिकी स्टार रैपर एमिनेम, बिली एलिश और सिंगर टेलर स्विफ्ट जैसे सेलिब्रिटी के फेसबुक अकाउंट्स भी प्रभावित हुए हैं। इस गड़बड़ी और सर्विस आउटेज को लेकर 43 प्रतिशत फेसबुक एप यूजर्स द्वारा शिकायत की गई है, जबकि40 प्रतिशत लोगों ने न्यूज फीड को लेकर कम्पलेन दर्ज कराई है। वहीं 16 प्रतिशत यूजर्स ने वेबसाइट में गड़बड़ी को लेकर शिकायत की है।

    पहले आई थी ये गड़बड़ी

    बता दें कि इससे पहले पिछली साल अक्टूबर में भी मेटा के सभी प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप अचानक से डाउन हो गए थे। छह घंटे तक तीनों सोशल साइट्स ठप रहीं थी। न तो मैसेज आ रहे थे और न ही भेजे जा सकते थे। इसके बाद फेसबुक की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में बताया गया था कि रात को अचानक से बंद हुई सोशल साइट्स की असल वजह कॉन्फिगरेशन चेंज में हुई गड़बड़ी के कारण आई थी। कंपनी ने बताया था कि डाटा सेंटरों के बीच नेटवर्क ट्रैफिक का समन्वय स्थापित करते समय गड़बड़ी हुई थी, जिससे नेटवर्क ट्रैफिक में समस्या उत्पन्न हुई और फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सेवाएं रुक गईं थी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें