बढ़ सकती है एलन मस्क की मुसीबत: ब्लू टिक पर लगा भ्रामक होने का आरोप, यूरोपीय यूनियन ने खड़े किए सवाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 12 Jul 2024 05:35 PM IST
सार

यूनियन का कहना है कि ब्लू टिक का नियम सोशल मीडिया पर लागू होने वाले नियमों के अंतर्गत नहीं आता है। बता दें कि यूनियन द्वारा नए सोशल मीडिया नियमों के लागू होने के बाद किसी कंपनी के खिलाफ यह पहला आरोप है।

विज्ञापन
European Union says X blue checks are deceptive transparency falls short under social media law
एलन मस्क - फोटो : एएनआई

    विस्तार

    एक्स के मालिक एलन मस्क की मुसीबत बढ़ने वाली है। मालिक बनने के बाद एलन मस्क ने फ्री ब्लू टिक को खत्म किया और इसके लिए पैसे लेने शुरू किए, लेकिन एलन मस्क का यह फैसला अब उन्हें मुसीबत में डाल सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यूरोपियन यूनियन ने ब्लू टिक को लेकर कहा है कि यह भ्रामक है और पारदर्शी भी नहीं है।

    यूनियन का कहना है कि ब्लू टिक का नियम सोशल मीडिया पर लागू होने वाले नियमों के अंतर्गत नहीं आता है। बता दें कि यूनियन द्वारा नए सोशल मीडिया नियमों के लागू होने के बाद किसी कंपनी के खिलाफ यह पहला आरोप है। यूरोपियन यूनियन ने 27 देशों के समूह के डिजिटल सेवा अधिनियम के तहत एक्स के खिलाफ यह आरोप लगाया है।

    विज्ञापन

    नए सोशल मीडिया नियमों को डीएसए के रूप में भी जाना जाता है। यूनियन का कहना है कि एक्स के ब्लू टिक के जरिए किसी के साथ भी धोखाधड़ी की जा सकती है। इसका गलत इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हो सकता है। एक्स का ब्लू टिक एक डार्क पैटर्न है जो कि गुमराह कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें