X Update: एलन मस्क लेने जा रहे बड़ा फैसला, जल्द आएगा डिसलाइक बटन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 13 Jul 2024 09:36 AM IST
सार

एक्स के मालिक बनने के बाद से एलन मस्क ने एक्स में कई सारे बदलाव किए हैं जिनमें ब्लू टिक, पेड सर्विसेज आदि शामिल हैं। अब एलन मस्क एक बड़ा फीचर लाने जा रहे हैं जो कि डिसलाइक बटन होगा।

विज्ञापन
Elon Musk X May Be Testing Dislike Button on iOS as a Way to Downvote Posts
X - फोटो : X

    विस्तार

    एलन मस्क अपने अजीबोगरीब फैसले के लिए जाने जाते हैं। उनके फैसले हमेशा चौंकाने वाले होते हैं। एक्स के मालिक बनने के बाद से एलन मस्क ने एक्स में कई सारे बदलाव किए हैं जिनमें ब्लू टिक, पेड सर्विसेज आदि शामिल हैं। अब एलन मस्क एक बड़ा फीचर लाने जा रहे हैं जो कि डिसलाइक बटन होगा।

    एक्स पर डिसलाइक बटन को लेकर लंबे समय से चर्चा है लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि जल्द ही इसे लाइव किया जाएगा। एक्स का डिसलाइक बटन वास्तव में dislike के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि रेडिट का डिसलाइक बटन downvote आइकन के साथ है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्स के आईओएस एप के बीटा वर्जन पर डिसलाइक बटन का कोड देखा गया है। 2021 जब एलन मस्क एक्स के मालिक बने थे उस समय से ही हो रही थी।

    विज्ञापन

    इससे पहले रिवर्स इंजीनियर एरोन पेरिस ने भी एक्स के डाउनवोट फीचर को लेकर रिपोर्ट दी थी। अब आईओएस एप में टूटा हुआ दिल देखा गया है। टूटे हुए दिल की इमेज भी कोड में देखी गई है। इससे पहले कंपनी ने अपवोटिंग और डाउनवोटिंग की टेस्टिंग की है, हालांकि एक्स का डाउनवोट केवल रिप्लाई के लिए ही होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें