एक फीचर के लिए आरपार की तैयारी: एक ट्वीट पर क्यों भिड़ गए एलन मस्क और Twitter के सीईओ?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Apr 2022 04:33 PM IST
सार

एलन मस्क ने ट्विटर पर एक पोल में लोगों से पूछा कि क्या आप एडिट बटन चाहते हैं? एलन मस्क का यह पोल पराग अग्रवाल को रास नहीं आया।

विज्ञापन
Elon Musk Twitter Poll For Edit Button Parag Agarwal Replied
elon musk parag agrawal - फोटो : amarujala

    विस्तार

    टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर इंक में 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है जिसके बाद ट्विटर के शेयर में 25 फीसदी से अधिक का उछाल देखने को मिला। एलन मस्क ने 9.2 फीसदी हिस्सेदारी के लिए ट्विटर स्टॉक के 73,486,938 शेयर खरीदे हैं। इस डील के बीच एलन मस्क और ट्विटर के सीईओ के बीच एक फीचर को लेकर जंग छिड़ गई है। एलन मस्क ने ट्विटर पर एक पोल में लोगों से पूछा कि क्या आप एडिट बटन चाहते हैं? एलन मस्क का यह पोल पराग अग्रवाल को रास नहीं आया।

    एलन मस्क ने अपने जिस पोल वाले ट्वीट में पूछा था कि क्या आप एडिट बटन चाहते हैं, उस ट्वीट का रिप्लाई कर करते हुए पराग अग्रवाल ने कहा कि यह वोट बहुत जरूरी है। कृपया सावधानीपूर्वक वोट करें। आपको बता दें कि ट्विटर पर एडिट बटन की मांग लंबे समय से चल रही है लेकिन हर बार इस मांग को यह कहते हुए दरकिनार कर देती है कि इससे काफी नुकसान होगा। लोग जानबूझकर किए गए ट्वीट को भी एडिट करने लगेंगे और इस फीचर का दुरु पयोगहोने लगेगा।

    विज्ञापन
    एक फीचर के लिए आरपार की तैयारी: एक ट्वीट पर क्यों भिड़ गए एलन मस्क और Twitter के सीईओ?

    दरअसल हाल के कुछ दिनों में एलन मस्क ने ट्विटर को निशाने पर रखते हुए कई बयान दिए हैं और कई ट्वीट किए हैं। कुछ दिन पहले एक यूजर के सवाल से जवाब में एलन मस्क ने कहा भी था कि वह एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं, हालांकि ट्विटर में हिस्सेदारी खरीदकर मस्क ने इस कयास पर कुछ समय के लिए विराम लगा दिया है। ट्विटर के एल्गोरिद्म को लेकर एलन मस्क लगातार सवाल उठाते रहे हैं। ट्विटर में हिस्सेदारी खरीदे जाने के बाद यह भी कहा जा रहा है कि प्रमुख फैसले अब एलन मस्क ही लेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें