हेट स्पीच विवाद: एलन मस्क ने दी मुकदमे की धमकी, कहा- जल्द ही होगा पूरा हिसाब

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Aug 2023 10:14 AM IST
सार

इससे पहले एक्स ने सेंटर फॉर काउंटरिंग डिजिटल हेट (सीसीडीएच) पर मुकदमा दायर किया था, जो एक गैर-लाभकारी समूह है, जिसने कंपनी के नफरत भरे भाषण से निपटने के तरीके की आलोचना की है।

विज्ञापन
Elon Musk Threatens Lawsuit After Report Flags Rising Hate Speech On X details here
Elon musk - फोटो : Agency

    विस्तार

    X के मालिक एलन मस्क ने उन लोगों के खिलाफ एक नए मुकदमे की धमकी दी, जो मुक्त भाषण पर अंकुश लगाने के दावों से संबंधित हैं। एलन मस्क ने यह धमकी उस पोस्ट पर दी है जिसमें दावा किया गया था कि गैर-सरकारी संगठन बिना योग्यता के नफरत भरे भाषण की अधिक शिकायतें उठा रहे हैं।

    मस्क ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया, "बिल्कुल। एक्स इसे रोकने के लिए कानूनी कार्रवाई करेगा। इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता!" एलन मस्क ने माइकल शेलेनबर्गर के उस पोस्ट पर रिप्लाई किया है जिसमें ट्विटर फाइल्स नाम से एक रिपोर्ट शेयर किया गया था।

    विज्ञापन

    माइकल ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा था, "राजनेताओं और जॉर्ज सोरोस द्वारा वित्त पोषित एनजीओ का कहना है कि 'नफरत की घटनाएं' बढ़ रही हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। डाटा इसके विपरीत दिखाता है- अल्पसंख्यकों की सहनशीलता का स्तर पहले से कहीं अधिक और बढ़ रहा है।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इससे पहले एक्स ने सेंटर फॉर काउंटरिंग डिजिटल हेट (सीसीडीएच) पर मुकदमा दायर किया था, जो एक गैर-लाभकारी समूह है, जिसने कंपनी के नफरत भरे भाषण से निपटने के तरीके की आलोचना की है।

    दरअसल यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर हेट स्पीच को लेकर है। एलन मस्क के मुताबिक उनके प्लेटफॉर्म एक्स पर हेट स्पीच पहले के मुकाबले कम हुई है, जबकि अन्य एनजीओ और कुछ नेताओं का दावा है कि एक्स पर हेट स्पीच और गलत सूचनाएं पहले के मुकाबले बढ़ी हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें