एलन मस्क को क्या हो गया: 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था और अब बता रहे 20 अरब डॉलर वैल्यू
ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने कंपनी के कर्मचारियों को करीब 20 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर स्टॉक की पेशकश की है। इसकी जानकारी उस ई-मेल से मिली है जिसे एलन मस्क ने अपने कर्मचारियों को भेजा है। Twitter ने इस रिपोर्ट पर अभी तक कुछ नहीं कहा है।

विस्तार
ट्विटर के मालिक बनने के बाद एलन मस्क Twitter में हर रोज नए-नए बदलाव कर रहे हैं। कंपनी को घाटे से निकालने के लिए एलन मस्क ने ट्विटर ब्लू सर्विस शुरू की है जो कि एक शुल्क आधारित सेवा है। ट्विटर ब्लू के तहत पैसे देकर ब्लू टिक खरीदे जा सकते हैं। ट्विटर ब्लू के सब्सक्राइबर्स को ट्वीट एडिट और टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन जैसे कई सारे फीचर्स मिलते हैं।
एलन मस्क ने ट्वीटर का सौदा 44 बिलियन डॉलर में किया था और अब खबर है कि Twitter की कीमत आधी हो गई है। ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने कंपनी के कर्मचारियों को करीब 20 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर स्टॉक की पेशकश की है। इसकी जानकारी उस ई-मेल से मिली है जिसे एलन मस्क ने अपने कर्मचारियों को भेजा है।
Twitter ने इस रिपोर्ट पर अभी तक कुछ नहीं कहा है। ट्विटर के मूल्य का मूल्यांकन मस्क के स्टॉक अनुदान की पेशकश पर आधारित है। आमतौर पर कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्टॉक अनुदान दिया जाताा है। इस अनुदान के तहत उन शेयरों को खरीदने का एक मौका होता है जिन्हें एक निर्धारित समय तक बेचा नहीं जा सकता है।
स्टॉक अनुदान को हर छह महीने में बेचा जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए पूरी दुनिया में ट्विटर के कर्मचारियों की संख्या एलन मस्क के मालिक बनने से पहले 7,500 थी जो कि मालिक बनने के बाद 2,000 रह गई है। मेमो से पता चला है कि ट्विटर में स्टॉक अनुदान का मॉडल एलन मस्क के टेस्ला कंपनी जैसा ही है। इस मॉडल को स्पेसएक्स जैसी कंपनियों ने भी अपनाया है
- Samsung Galaxy A34 5G का नया रैम वेरियंट भारत में जल्द होगा लॉन्च, कीमत आई सामने
- Asus ROG Phone 7 के सभी फीचर्स हुए लीक, 13 अप्रैल को है लॉन्चिंग
- Gmail पर फालतू के मेल से हैं परेशान, तो यहां मिलेगा समाधान
- Airtel के एक रिचार्ज में पूरे परिवार की मौज! मिलेगा 190GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ, जानें कीमत