Elon Musk in Twitter: ट्विटर के बोर्ड में शामिल नहीं हो रहे एलन मस्क, सीईओ पराग अग्रवाल ने की पुष्टि

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 11 Apr 2022 09:42 AM IST
सार

ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने बकायदा ट्वीट करके एलन मस्क का स्वागत किया और अब पराग अग्रवाल ने ही ट्वीट करके जानकारी दी ही है कि एलन मस्क ट्विटर के बोर्ड में शामिल नहीं हो रहे हैं।

Elon Musk is not joining Twitter board CEO Parag Agrawal confirmed
Tesla CEO Elon Musk - फोटो : social media

    विस्तार

    पिछले सप्ताह ही टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर इंक में 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी थी और उसके बाद खबर आई कि एलन मस्क ट्विटर के बोर्ड में शामिल हो रहे हैं। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने बकायदा ट्वीट करके एलन मस्क का स्वागत किया और अब पराग अग्रवाल ने ही ट्वीट करके जानकारी दी ही है कि एलन मस्क ट्विटर के बोर्ड में शामिल नहीं हो रहे हैं।

    पराग अग्रवाल ने अपने ट्वीट में कहा है किमस्क ने ट्विटर के बोर्ड में शामिल होने से इनकार कर दिया है, हालांकि यह अभी तक साफ नहीं है कि एलन मस्क ने ट्विटर के बोर्ड में शामिल होने से इनकार क्यों किया है। पराग ने कहा कि हमारे पास अपने शेयरधारकों के सुझाव को हमेशा महत्व देते हैं और चाहे वे हमारे बोर्ड में हों या नहीं। एलन हमारे सबसे बड़े शेयरधारक हैं और हम उनके सुझावों के लिए खुले रहेंगे।

    पराग अग्रवाल ने अपने ट्वीट में कहा, 'बोर्ड में एलन मस्क की नियुक्ति आधिकारिक तौर पर 9 अप्रैल से से प्रभावी होनी थी, लेकिन एलन ने उसी सुबह कहा कि वह अब बोर्ड में शामिल नहीं होंगे। हम यह भी मानते थे कि एलन को कंपनी के एक सहायक के रूप में रखा गया था, जहां उन्हें सभी बोर्ड के सदस्यों की तरह, कंपनी और हमारे सभी शेयरधारकों के सर्वोत्तम हित में कार्य करना था।'

    ट्विटर इंक में 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी

    एलन मस्क ने ट्विटर इंक में हाल ही में 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है जो कि ट्विटर के तमाम शेयरधारकों में सबसे अधिक है। एलन मस्क ने 9.2 फीसदी हिस्सेदारी के लिए ट्विटर स्टॉक के 73,486,938 शेयर खरीदे हैं। इस डील के बाद एलन मस्क ने एडिट बटन को लेकर एक पोल वाला ट्वीट किया था। एलन मस्क ने अपने जिस पोल वाले ट्वीट में पूछा था कि क्या आप एडिट बटन चाहते हैं, उस ट्वीट का रिप्लाई कर करते हुए पराग अग्रवाल ने कहा कि यह वोट बहुत जरूरी है। कृपया सावधानीपूर्वक वोट करें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें