Elon Musk Twitter Deal: एलन मस्क ने की रैंडम सैंपलिंग की घोषणा, फर्जी फॉलोअर्स की खुलेगी पोल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 14 May 2022 01:18 PM IST
सार

रैंडम सैंपल डाटा कलेक्शन को लेकर एलन मस्क ने एक बड़ा बयान दिया है। एलन मस्क ने रैंडम सैंपलिंग की घोषणा की है।

विज्ञापन
Elon Musk announces random sampling of Twitter followers
एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    पिछले सप्ताह एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एलन मस्क (Elon Musk) के ट्विटर पर अधिकतर फॉलोअर्स फर्जी हैं। ऑडियंस रिसर्च टूल SparkToro की रिपोर्ट में कहा गया था कि सेलिब्रिटी अकाउंट्स के फॉलोअर्स को बढ़ाने के लिए बॉट और फेक अकाउंट्स की मदद ली जाती है।

    रिपोर्ट के दावे के मुताबिक फर्जी फॉलोअर्स वाले अकाउंट की लिस्ट में एलन मस्क का ट्विटर अकाउंट सबसे ऊपर हैं। फर्जी फॉलोअर्स को चेक करने के लिए रैंडम सैंपल डाटा कलेक्ट किया गया था और अब इसी रैंडम सैंपल डाटा कलेक्शन को लेकर एलन मस्क ने एक बड़ा बयान दिया है। एलन मस्क ने रैंडम सैंपलिंग की घोषणा की है।

    विज्ञापन

    एलन मस्क ने एक ट्वीट के जरिए कहा है कि उनकी टीम अपने प्लेटफॉर्म पर ट्विटर के अकाउंट के 100 फॉलोअर्स की 'रैंडम सैंपलिंग' करेगी। उन्होंने कहा, 'मैं रैंडम सैंपलिंग के लिए लोगों को भी आमंत्रित करता हूं और देखता हूं कि वे क्या खोजते हैं।' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि गिनती के बाद बॉट्स बहुत गुस्से में हैं। बता दें कि एलन मस्क के ट्विटर पर करीब 9.3 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दरअसल ट्विटर के करीब 6.17 करोड़ अकाउंट को लेकर कहा जा रहा है कि ये अकाउंट स्पैम या नकली हैं और इनका पता लगाने के लिए ही रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। ट्विटर की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक 2022 की पहली तिमाही के दौरान उसके प्लेटफॉर्म पर फर्जी अकाउंट की संख्या 5 फीसदी से भी कम रही है। कंपनी की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस अवधि में 22.9 करोड़ यूजर्स ने उसे विज्ञापन दिए हैं।

    गौरतलब है कि एलन मस्क ने पिछले महीने ही ट्विटर को खरीदा है, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि यह सौदा फिलहाल रोक दिया गया है। इसके पीछे उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर फर्जी या स्पैम अकाउंट्स की लंबित जानकारी को कारण बताया है। मस्क ने कहा कि यह गणना बताती है कि प्लेटफॉर्म पर फर्जी या स्पैम अकाउंट्स की संख्या पांच फीसदी से कम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें