Election Results: एक बयान देते ही ट्रेंडिंग में आ गए संजय राउत, पढ़िए आखिर बयान में है क्या?
Elections Results: संजय राउत ने रुझानों पर कहा कि जय पराजय, हार जीत होती रहती है। लोकशाही में ये सब होता है लेकिन आज जो हो रहा है वह जनता का फैसला नहीं है। नतीजों में कुछ तो गड़बड़ है। संजय राउत ने जनादेश को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन को बंपर बहुमत मिला है। गठबंधन ने 200 सीटों के आंकड़े को पार कर लिया। वहीं महा विकास अघाड़ी 68 सीटों पर ही सिमट गया है। शुरुआती रुझानों के बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने ऐसा बयान दिया है जिसके बाद वे एक्स पर टॉप ट्रेंडिंग में आ गए हैं। #SanjayRaut के साथ 14 हजार से ज्यादा पोस्ट किए गए हैं।
संजय राउत ने रुझानों पर कहा कि जय पराजय, हार जीत होती रहती है। लोकशाही में ये सब होता है लेकिन आज जो हो रहा है वह जनता का फैसला नहीं है। नतीजों में कुछ तो गड़बड़ है। संजय राउत ने जनादेश को पूरी तरह से खारिज कर दिया।
महाराष्ट्र चुनाव के शुरुआती रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद संजय राउत ने यह बयान दिया है। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र की जनता का मूड हमसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता। मुझे जनता का मूड मालूम है।