Tiktok-China: टिकटॉक को लेकर पहली बार आया चीन का बयान, जबरन बिक्री का किया विरोध
बता दें कि Tiktok को लगातार कई देशों में राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए बैन किया जा रहा है। अमेरिका में भी सरकारी गैजेट्स में टिकटॉक पर प्रतिबंध है।

विस्तार
कई देशों में लगातार बैन की मांग का सामना कर रहे शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक को लेकर चीन ने पहली बार बयान दिया है। चीन का कहना है कि वह टिकटॉक की जबरन बिक्री का विरोध करता है। चीन का बयान उस समय आया है जब कई देशों में टिकटॉक को सुरक्षा के लिए खतरा बताया जा रहा है। बता दें कि टिकटॉक को लगातार कई देशों में राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए बैन किया जा रहा है। अमेरिका में भी सरकारी गैजेट्स में टिकटॉक पर प्रतिबंध है। साथ ही अब पूरे देश में शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म को बंद करने की मांग की जा रही है।
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि वह टिकटॉक की किसी भी जबरन बिक्री का कड़ा विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि टिकटॉक की बिक्री या विनिवेश में निर्यात टेक्नोलॉजी शामिल होगी और इसके लिए चीनी सरकार की अनुमति आवश्यक होगी।
अमेरिकी सरकार ने शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक को सिक्योरिटी के लिए खतरा बताया है। सरकारी गैजेट्स में टिकटॉक पर प्रतिबंध के बाद अब पूरे देश में इसे बैन करने की मांग तेज हो गई है। दरअसल, चीनी सोशल मीडिया एप टिकटॉक पर आरोप है कि वह अपने डाटा चीन की सेना-पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को मुहैया कराता है। इन आरोपों के बीच गुरुवार को टिकटॉक के सीईओ शाउ जी च्यू (Shou Zi Chew) ने अमेरिकी कांग्रेस के सामने गवाही दी।
चार घंटे की लंबी सुनवाई के दौरान च्यू ने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि कंपनी चीनी सरकार के साथ डाटा साझा नहीं करती है। साथ ही च्यू ने यह भी कहा कि एप अमेरिका में अपने 15 करोड़ उपयोगकर्ताओं के लिए जोखिम पैदा नहीं करता है और न ही चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के साथ अपना डाटा साझा करता है।
- Twitter Blue Tick को लेकर एलन मस्क ने की बड़ी घोषणा
- Jabra Elite 5 Unboxing: हाइब्रिड ANC वाला प्रीमियम ईयरफोन
- ChatGPT: चैटजीपीटी को मिला प्लग-इन सपोर्ट, अब पहले से सटीक जवाब देगा चैटबॉट, वेबसाइट की ले सकेगा मदद
- Samsung ने भारत में लॉन्च किया खूबसूरत डिजाइन वाला फोन, कम कीमत में मिलती है 6,000mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर