Robot: रोबोट को ये क्या हुआ? जमीन पर गिरकर करने लगा ऐसी हरकत कि डर गए लोग, देखें वायरल वीडियो

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 21 Aug 2026 02:51 PM IST
सार

Beijing Robot Malfunction:

चीन की राजधानी बीजिंग (Beijing) में आयोजित वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस 2026 के दौरान एक ह्यूमनॉइड रोबोट अचानक बेकाबू हो गया। वह जमीन पर गिरकर जोर-जोर से हाथ-पैर पटकने लगा। ऑपरेटरों को इसे काबू करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी, जिसका वीडियो अब वायरल है।

विज्ञापन
china humanoid robot faces seizure malfunction beijing robot conference 2026 viral video
प्रदर्शनी के दौरान नियंत्रण से बाहर हुआ रोबोट - फोटो : एक्स (X)

    विस्तार

    तकनीक की दुनिया कितनी भी आगे क्यों न निकल जाए, मशीनें कभी-कभी अपनी खामिया दिखा ही देती हैं। चीन की राजधानी बीजिंग में चल रहे 'वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस 2026' में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां दर्शकों के सामने एक अत्याधुनिक ह्यूमनॉइड रोबोट अचानक से बेकाबू हो गया। इस घटना ने वहां मौजूद दर्शकों को हैरान करने के साथ-साथ थोड़ा डरा भी दिया।कनेक्शन टूटने से बिगड़ा संतुलनदरअसल, इस बड़े इवेंट में दुनिया भर के सामने रोबोटिक्स के नए चमत्कारों का प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान एक प्रदर्शनकारी रोबोट का अपने रिमोट कंट्रोल से अचानक कनेक्शन टूट गया। संपर्क टूटते ही मशीन ने अपना संतुलन पूरी तरह खो दिया और वह अपनी पीठ के बल जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ा।

    कंट्रोल करने में इंजीनियरों के छूटे पसीने

    इस घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। रोबोट को शांत करने के लिए कंपनी के कई ऑपरेटर और इंजीनियर तुरंत दौड़ पड़े। सबसे हैरानी की बात यह रही कि वे उस मशीन की पावर तुरंत बंद नहीं कर पा रहे थे। इसके बजाय, इंजीनियरों को उस बेकाबू रोबोट को काबू में करने के लिए उसे जबरन जमीन पर दबाकर रखना पड़ा।

    विज्ञापन

    सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

    रोबोट के इस ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इंटरनेट यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "क्या रोबोट को पकड़कर रखना ही इनकी तकनीक है? क्या इनके पास इसे तुरंत बंद करने के लिए कोई स्विच नहीं है? यह वाकई चिंताजनक है।" वहीं एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए कहा, "यह बिल्कुल किसी छोटे बच्चे के नखरे जैसा लग रहा है।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, "यह हमें याद दिलाता है कि सबसे आधुनिक रोबोट्स को भी बंद करने के लिए आखिरकार एक इंसान की ही जरूरत होती है।"

    बता दें कि 'वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस' का आयोजन एआई और रोबोटिक्स की नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। लेकिन, इस बेकाबू रोबोट ने यह साबित कर दिया है कि इन मशीनों को अभी भी और बेहतर बनाने की जरूरत है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें