यूट्यूबर कैरी मिनाती का चैनल हुआ हैक, Bitcoin स्कैम का संदेह

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 25 Jul 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
CarryMinati YouTube Channel Hacked says Bitcoin scam
Carry Minati YouTube Channel Hacked - फोटो : social media

    टिकटॉक की खिंचाई करने के बाद अचानक से चर्चा में आए यूट्यूबर अजेय नागर (कैरी मिनाती) का यूट्यूब चैनल हैक हो गया है। कैरी मिनाती यूट्यूब पर गेमिंग चैनल CarryisLive चलाते हैं। इस चैनल पर वे गेमिंग से जुड़े वीडियो शेयर करते हैं। यही चैनल हैकिंग का शिकार हुआ है।

    कैरी मिनाती को इस हैकिंग के बारे में उनके फैन्स ने जानकारी दी है जिसके बाद उन्होंने भी ट्वीट करके इसकी पुष्टि की ही है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक इस चैनल की हैकिंग बिटक्वाइन हैकिंग के लिए हुई है, क्योंकि हैकर लोगों से देश के कई हिस्सों में आए बाढ़ के लिए दान की मांग कर रहा था।

    विज्ञापन

    हैकर ने चैनल का डिस्क्रिप्शन तक बदल दिया था। इसके अलावा चैनल डोनेशन वाले वीडियो डाले गए हैं। एक वीडियो में हैकर असम और बिहार में आए बाढ़ के लिए लोगों से मदद मांग रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि हाल ही में बिल गेट्स, एलन मस्क, एपल और बराक ओबामा जैसी हस्तियों के ट्विटर अकाउंट भी बिटक्वाइन स्कैम के लिए ही हैक किए गए थे। हैकर ने लोगों से बिटक्वाइन में निवेश करने और पैसे डबल करने की अपील की थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें