Budget 2023: सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हुए मीम्स, सिगरेट से लेकर मिडिल क्लास तक, ये रहे ट्विटर हॉट ट्रेंड

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 01 Feb 2023 09:50 PM IST
सार

बजट भाषण के बाद से ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। बजट के बाद ट्विटर और अन्य सोशल साइट्स पर मीमर्स एक्टिव हो गए और दिन भर सिगरेट से लेकर मिडिल क्लास और टैक्स छूट तक के मीम्स जमकर शेयर हुए।

विज्ञापन
Budget 2023 Memes hilarious posts on Middle Class and cigarette flood social media twitter
बजट भाषण के बाद ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी 2.0 सरकार का आखिरी पूर्ण बजट 2023 पेश किया। पिछले दो वर्षों की तरह, केंद्रीय बजट 2023-24 भी पेपरलेस रूप में दिया गया। बजट संसद में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। बजट भाषण के बाद से ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। बजट के बाद ट्विटर और अन्य सोशल साइट्स पर मीमर्स एक्टिव हो गए और दिन भर सिगरेट से लेकर मिडिल क्लास और टैक्स छूट तक के मीम्स जमकर शेयर हुए। सरकार द्वारा न्यूनतम कर छूट की सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख रुपये करने पर भी मीम्स शेयर हुए।चलिए देखते हैं सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या-क्या मीम्स शेयर किए...

    🇮🇳
    🇮🇳
    🔥
    🔥

    हालांकि कुछ लोग सिगरेट पर बढ़े टैक्स से खुश नहीं थे। बता दें कि वित्त मंत्री ने सिगरेट पर हालांकि NCCD में 16 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें