Jio, Airtel और Vi के प्लान हुए महंगे, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #BoycottJioVodaAirtel
एयरटेल ने जहां अपने प्री-पेड प्लान की कीमतों में 25 फीसदी का इजाफा किया है, वहीं वोडाफोन आइडिया के प्लान भी 23 फीसदी तक महंगे हुए हैं। इन दोनों कंपनियों के बाद रिलायंस जियो ने भी अपने प्लान 21 फीसदी तक महंगे कर दिए हैं।

विस्तार
2016 से ही भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के बीच बवाल मचा हुआ है। पहले यह बवाल ग्राहकों के फायदे का था लेकिन अब ग्राहकों के लिए मुसीबत बन गया है। पहले एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियों के बीच टैरिफ वॉर चल रहा था। इस दौरान कई कंपनियों ने सस्ते प्लान पेश किए तो कईयों ने फ्री ऑफर पेश किए, लेकिन अब तीनों कंपनियों ने एक साथ अपने प्लान महंगे कर दिए हैं।
एयरटेल ने जहां अपने प्री-पेड प्लान की कीमतों में 25 फीसदी का इजाफा किया है, वहीं वोडाफोन आइडिया के प्लान भी 23 फीसदी तक महंगे हुए हैं। इन दोनों कंपनियों के बाद रिलायंस जियो ने भी अपने प्लान 21 फीसदी तक महंगे कर दिए हैं। टेलीकॉम कंपनियों के इस फैसले के बाद ग्राहकों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्राहक ट्विटर पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।
#BoycottJioVodaAirtel Since most telecom companies have announced their tariff hikes. Meanwhile me: pic.twitter.com/ZauNgtUTKQ — Parth (@_parthkrsingh) November 29, 2021