Vote Counting: रुझानों के बाद कपिल मिश्रा ने कहा- तिहाड़ में AAP की सरकार बन रही

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sun, 03 Dec 2023 11:25 AM IST
सार

रुझाने में बहुमत मिलने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि सभी राज्यों में राजनीतिक पार्टियों की सरकार बन रही है, लेकिन तिहाड़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है।

विज्ञापन
Assembly Election Results Live After the trends Kapil Mishra said AAP in Tihar
kapil mishra - फोटो : social media

    विस्तार

    मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है और तेलंगाना में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीतती दिख रही है।

    रुझाने में बहुमत मिलने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि सभी राज्यों में राजनीतिक पार्टियों की सरकार बन रही है, लेकिन तिहाड़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है।

    विज्ञापन

    कपिल मिश्रा ने कहा, 'मध्य प्रदेश - भाजपा

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    राजस्थान - भाजपा

    तेलंगाना - कांग्रेस

    तिहाड़ - AAP'

    मिश्रा के इस पोस्ट पर कई लोगों ने रिप्लाई भी किया है और मीम्स शेयर किए हैं।

    उन्होंने अपने एक अन्य पोस्ट में कहा है, 'स्पष्ट है नरेंद्र मोदी जी के साथ युवा , महिला, गरीब और किसान है ये 2024 में आने वाली मोदी की सुनामी की एक आहट भर हैं राहुल गांधी की झूठ की राजनीति , हिंदुओं को जातियों में बाँटने की साज़िश और मुस्लिम तुष्टिकरण को जनता ने नकार दिया है।'

    रुझानों के बाद तेजस्वी यादव ने कहा- मुझे कांग्रेस की जीत की उम्मीद है

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें