विधानसभा चुनाव 2022: मुलायम सिंह यादव की बहू ने कहा- जय भाजपा, तय भाजपा
आज तक-इंडिया टुडे एक्सिस के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा को 36-46, कांग्रेस को 20-3, आप को 2-4 और अन्य को 2-5 सीटें मिल सकती हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने की संभावना नजर आ रही है

विस्तार
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव 2022 के एक्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में आज आखिरी चरण का मतदान संपन्न हुआ। उत्तराखंड में आज तक-इंडिया टुडे एक्सिस के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा की सरकार बन रही है। आज तक-इंडिया टुडे एक्सिस के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा को 36-46, कांग्रेस को 20-3, आप को 2-4 और अन्य को 2-5 सीटें मिल सकती हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने की संभावना नजर आ रही है। एग्जिट पोल के सामने आने के बाद ट्वीटर पर सभी पार्टियों के नेता अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहा हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने कहा है कि एक्जिट पोल को तो पता नहीं, लेकिन इस बार भाजपा का एग्जिट (बाहर) होना तय है। आइए एक नजर डालते हैं कुछ सोशल मीडिया पोस्ट पर....
सभी एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि बीजेपी बहुमत से सरकार बनाएगी। कुछ 45 सीटें दिखा रहे हैं, कुछ 47 सीटें लेकिन मेरा मानना है कि अंतिम परिणाम आने पर और सीटें होंगी। उत्तराखंड के लोगों ने हम पर विश्वास दिखाया है और हम सरकार बनाएंगे।
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत
गोवा में बीजेपी को 18-22 सीटें मिलेंगी और सरकार बनाएगी। हमारी प्राथमिकता हमारी डबल इंजन सरकार की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करना है। एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सत्ता में वापसी करेगी और पंजाब में अच्छा प्रदर्शन करेगी।