काम की बात: फेसबुक पर Mention और Highlight से हैं परेशान? बंद कर दें यह सेटिंग, हो जाएं रिलैक्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 05 Feb 2024 04:15 PM IST
सार

@Mention और @Highlight का नोटिफिकेशन कई बार बहुत ही गुस्सा दिलाने वाला होता है लेकिन इसे बंद करने का तरीका बहुत ही कम लोगों को मालूम है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको फेसबुक पर @Mention और @Highlight के नोटिफिकेशन को बंद करने का तरीका बताएंगे।

विज्ञापन
Are you troubled by Mention and Highlight on Facebook Turn off this setting
fb mentions - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप यह खबर पढ़ रहे हैं तो हमें यकीन है आपको पास स्मार्टफोन है और फेसबुक भी इस्तेमाल करते होंगे। फेसबुक पर आजकल एक नोटिफिकेशन से लेकर काफी परेशान हैं। यह नोटिफिकेशन Mention और Highlight का है। जिसे देखो वही अपने फेसबुक पोस्ट पर अधिक लाइक और व्यूज के लिए अपने पोस्ट के कॉमेंट में @Mention और @Highlight लिख दे रहा है।

    fb mentions
    fb mentions - फोटो : अमर उजाला

    इसके बाद उसके सभी फ्रेंड्स और फॉलोअर्स को नोटिफिकेशन मिल रहा है। @Mention और @Highlight का नोटिफिकेशन कई बार बहुत ही गुस्सा दिलाने वाला होता है लेकिन इसे बंद करने का तरीका बहुत ही कम लोगों को मालूम है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको फेसबुक पर @Mention और @Highlight के नोटिफिकेशन को बंद करने का तरीका बताएंगे।

    विज्ञापन

    सबसे पहले अपने फेसबुक मोबाइल एप को अपडेट करें।अब एप को ओपन करें और सेटिंग में जाएं।अब अब सेटिंग और प्राइविसी में जाएं और Notifications के ऑप्शन पर क्लिक करें।अब Tags के ऑप्शन पर क्लिक करें।इसके बाद आपको Batch Mentions को बंद कर दें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बस आपका काम हो गया। अब आप चैन की नींद ले सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें