69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती : दिव्यांग अभ्यर्थियों को चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ का प्रस्ताव भेजा 

पंकज श्रीवास्‍तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊपंकज श्रीवास्‍तव
Thu, 17 Dec 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
69 thousand Assistant Teacher Recruitment: Sent a proposal for the benefit of four percent reservation to the disabled candidates.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

    बेसिक शिक्षा परिषद ने 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में दिव्यांग अभ्यर्थियों को आरपीडब्ल्यूडी एक्ट-2016 के तहत चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने का प्रस्ताव स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद को भेजा है। दिव्यांग अभ्यर्थियों की ओर से 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में उन्हें नियमानुसार आरक्षण का लाभ नहीं देने की शिकायत परिषद में की है। उन्होंने परिषद के सचिव को प्रत्यावेदन देकर दिव्यांगों का बैकलाग भरने सहित अन्य मांग की। दिव्यांग अभ्यर्थियों की शिकायत पर परिषद के सचिव ने महानिदेशक को प्रस्ताव भेजा है।

    उन्होंने विकलांग व्यक्तियों के लिए अधिकार कानून (आरपीडब्ल्यूडी)-2016 के तहत 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती में दिव्यांगों को चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाए। बधिर और दृष्टिबाधित दिव्यागों की बची हुई सीटों को चलन क्रिया बाधित (पैरों से विकलांग) अभ्यर्थियों से भरा जाने का प्रस्ताव दिया है। पिछली सहायक अध्यापकों की भर्ती की 1350 बैकलाग की सीटें 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में जोड़ने का भी प्रस्ताव भेजा है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें