CES 2018 में लॉन्च हुआ स्मार्ट बेड, आपके खर्राटे पर लगाएगा लगाम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 09 Jan 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
Smart Bed launched at CES 2018 That Can Adjust Itself to Stop Your Snores
Smart Bed launched at CES 2018

    लास वेगास में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2018 में अमेरिका की कंपनी ने स्मार्ट बेड पेश किया है जो खर्राटे आने पर एडजस्ट होगी जिसके बाद बेड पर होने वाले को आराम मिलेगा और उसका नाक बजन बंद हो जाएगा। इस खास बेड का नाम स्लीप नंबर 360 स्मार्ट बेड है।

    इस स्मार्ट बेड को अमेरिका की सेलेक्ट कॉमफर्ट नाम की कंपनी ने तैयार किया है। इस बेड में लगे गद्दे सोने वाले के अनुसार पूरी रात खुद ही एडजस्ट हो सकते हैं। सोने के तरीके के मुताबिक बेड एडजस्ट होता है। इस बेड में लगे गद्दे में दो एयर चेंबर हैं।

    विज्ञापन

    इसके साथ एक ऑटोमेटिक स्नोर (खर्राटे) डिटेक्टर भी लगा है तो बताएगा कि आप सोते वक्त कितनी तेज खर्राटे ले रहे थे। इसमें लगे गद्दे आपके सोने के टाइम को भी ट्रैक कर सकते हैं और उठने के लिए इसमें अलार्म भी लगा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें