Google ने लॉन्च किया नया पेमेंट ऐप, Tez में भी मिलेगा सपोर्ट
विज्ञापन

Google ने एक और पेमेंट ऐप की घोषणा की है जिसका नाम गूगल पे है। इस ऐप के सपोर्ट के साथ कंपनी अपने पहल के सभी ऐप को जोड़ना चाहती है। अब गूगल पे में ही गूगल वॉलेट और एंड्रॉयड पे को जोड़ा जाएगा। साथ ही भारत में काफी पोपुलर तेज ऐप में ही इसका सपोर्ट मिलेगा।
गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि नया ऐप गूगल पे आपकी पेमेंट डिटेल को जीमेल और गूगल क्रोम में सेव कर लेगा ताकि आपको पेमेंट करने में आसानी और बार-बार डिटेल नहीं भरना होगा। गूगल ने इसे अंतर्राष्ट्रीय पेमेंट ऐप के तौर पर पेश किया है।
विज्ञापन
गूगल पे का सपोर्ट फिलहाल Airbnb, Dice, Fandango, HungryHouse, Instacart जैसे पेमेंट में दे दिया गया है। जल्द ही अन्य ऐप में इसका सपोर्ट मिलेगा। गूगल पे को लॉन्च करने के पीछे गूगल का मकसद यूजर्स का समय बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन