पेटीएम फूड वॉलेट हुआ लॉन्च, आपको होंगे ये फायदे

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 Apr 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
Paytm Launches Food Wallet
Paytm Food Wallet

    डिजिटल वॉलेट पेटीएम ने पेटीएम ऐप में नया फीचर फूड वॉलेट को भी जोड़ दिया है। इसका फायदा ये होगा कि पेटीएम के कर्मचारियों को कंपनी की ओर से टैक्स फ्री फूड कूपन मिल सकता है, हालांकि यह पूरी तरह से डिजिटल होगा।

    नया फीचर एक यूनिक इंटरफेस के साथ आता है, जिसकी मदद से कंपनी के कर्मचारी पासबुक में रियल टाइम बैलेंस देख सकते हैं। साथ ही ‘nearby’ फीचर की मदद से पास के फूड आउटलेट का ठिकाना भी खोज सकते हैं। इसके कूपन को कर्मचारी ऑफिस कैफेटेरिया के अलावा केएफसी, बर्गर किंग, जमाटे, पिज्जा हट, कैफे कॉफी डे और बिग बाजार में यूज कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    इसके अलावा कर्मचारियों को इस फीचर के तहत एक्सक्लूसिव ऑफर, डिस्काउंट और कैशबैक भी दिया जाएगा। साथ ही एक क्लिक में दूसरे के वॉलेट में पैसे जा सकेंगे। पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किरण वासेडीडी ने कहा कि पेटीएम फूड वॉलेट मौजूदा फूड वाउचर को कॉन्सेप्ट को बदल देगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें