YouTube Update: गूगल ने ऐसा फीचर रिलीज किया जिसकी चाहत करोड़ों लोगों को थी, आप भी जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Mar 2024 05:08 PM IST
सार

YouTube के मोबाइल यूजर्स अब एक साथ, एक ही स्क्रीन पर चार वीडियो देख सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि आप अलग-अलग चैनल के चार अलग-अलग वीडियो देख सकेंगे, हालांकि इस फीचर को फिलहाल केवल आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए ही जारी किया गया है।

YouTube now allows iPhone and iPad users to watch up to four videos at same time
YouTube Multiview - फोटो : Reddit

    विस्तार

    यदि आप भी YouTube के शौकीन हैं और खूब वीडियो देखते हैं। इसके अलावा एक साथ कई सारे वीडियो देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए इससे बड़ी कोई खबर नहीं हो सकती है। Google ने आखिरकार मल्टीव्यू फीचर जारी कर दिया है। YouTube के इस फीचर को पिछले साल टीवी यूजर्स के लिए जारी किया गया था।

    YouTube के मोबाइल यूजर्स अब एक साथ, एक ही स्क्रीन पर चार वीडियो देख सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि आप अलग-अलग चैनल के चार अलग-अलग वीडियो देख सकेंगे, हालांकि इस फीचर को फिलहाल केवल आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए ही जारी किया गया है।

    Reddit पर कई यूजर्स ने इस फीचर के बारे में जानकारी दीहै। 9to5Google की एक रिपोर्ट के मुताबिक टीवी के लिए मल्टी विंडो फीचर कुछ गेम के लिए ही हैं। _oh_jay even नाम के एक रेडिट यूजर ने YouTube एप का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक साथ चार वीडियो प्ले हो रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें