खुशखबर: YouTube पर सिर्फ सुन सकेंगे ऑडियो म्यूजिक, नहीं पड़ेगी वीडियो प्ले करने की जरूरत
YouTube Music को ऑडियो ओनली करने का फैसला लिया है। शुरुआती तौर पर इसका अपडेट कनाडा के यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। इसकी शुरुआत तीन नवंबर 2021 से होगी।

विस्तार
यूट्यूब म्यूजिक (YouTube Music) एप काफी लोकप्रिय हो गया है। अधिकतर एंड्रॉयड फोन में यह प्री-इंस्टॉल आ रहा है, लेकिन इसके साथ अभी तक यह समस्या है कि इस एप में भी म्यूजिक सुनने के लिए आपको यूट्यूब की तरह वीडियो प्ले करना पड़ता है। अब यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने YouTube Music को ऑडियो ओनली करने का फैसला लिया है। शुरुआती तौर पर इसका अपडेट कनाडा के यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। इसकी शुरुआत तीन नवंबर 2021 से होगी।
नए अपडेट के बाद YouTube Music के यूजर्स बिना वीडियो प्ले किए म्यूजिक का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही बैकग्राउंड प्ले का भी अपडेट जारी किया जाएगा जो कि उन यूजर्स के लिए होगा जिन्होंने यूट्यूब म्यूजिक का प्रीमियम सबसक्रिप्शन नहीं लिया है, हालांकि नए अपडेट के बाद वीडियो फीचर को खत्म नहीं किया जाएगा।
यूट्यूब ने नए अपडेट के बारे में कम्युनिटी फोरम पर जानकारी दी है। फोरम पर यूट्यूब ने कहा है कि YouTube Music पर वीडियो की सुविधा प्रीमियम यूजर्स के लिए होगी, जबकि ऑडियो ओनली सभी यूजर्स के लिए होगा। फ्री यूजर्स अपने म्यूजिक को भी एप पर अपलोड कर सकेंगे।
हाल ही में एपल ने AirPods 3 के साथ Apple Music Voice को भी पेश किया है जो कि एक सब्सक्रिप्शन आधारित प्लान है जिसकी मासिक शुल्क 49 रुपये है। यह खासतौर पर एपल म्यूजिक के साथ सिरी के साथ उपलब्ध है। इसका मुकाबला यूट्यूब म्यूजिक से है।
यूट्यूब ने हाल ही में कहा है कि वह कोरोना वैक्सीन को लेकर दी गई गलत जानकारियों वाले कंटेंट को अपने प्लेटफॉर्म से हटाएगा। इसके अलावा उन चैनल को भी बैन किया जाएगा जो वैक्सीन के बारे में गलत जानकारी दे रही हैं।
यूट्यूब ने कहा है कि कई कंटेंट ऐसे हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि वैक्सीन से बांझपन होगी। MMR शॉट को लेकर भी गलत कंटेंट पोस्ट किए जा रहे हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि खसरा, कण्ठमाला और रूबेला की वैक्सीन से ऑटिज्म (बोलना बंद) हो सकता है। ऐसे में कंटेंट को भी हटाया जाएगा और चैनल के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- काम की बात: भूल कर भी इन चीजों को अपने स्मार्टफोन में ना करें, वरना उठानी पड़ सकती हैं बड़ी दिक्कतें
- Nokia C30 बजट स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, Jio दे रहा एक हजार रुपये की छूट
- काम की बात: पैन और आधार कार्ड धारक हो जाएं सावधान, चल रही है बड़ी धोखाधड़ी, इस तरह से करें अपना बचाव
- Amazon Prime Membership Price Hike: 50 फीसदी तक महंगा होगा सब्सक्रिप्शन, अभी सस्ते में ले सकते हैं मेंबरशिप, देखें प्राइस लिस्ट