Nokia C30 बजट स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, Jio दे रहा एक हजार रुपये की छूट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Oct 2021 03:28 PM IST
सार

Nokia C30 की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इस कीमत में फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
Nokia C30 launched in India With Jio Exclusive Offer Price and Specifications
Nokia C30 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    नोकिया का बजट स्मार्टफोन Nokia C30 भारत में लॉन्च हो गया है। Nokia C30 को इसी साल जुलाई में ग्लोबली लॉन्च किया गया था और अब इसे भारतीय बाजार में उतारा गया है। Nokia C30 में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसके साथ 10W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। Nokia C30 के साथ जियो का एक एक्सक्लूसिव ऑफर भी मिल रहा है।

    Nokia C30 की कीमत

    Nokia C30 की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इस कीमत में फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री ग्रीन और व्हाइट कलर में हो रही है। फोन के साथ जियो की ओर से 1,000 रुपये की छूट भी मिल रही है। वहीं यदि इस फोन में जियो का सिम पहले इस्तेमाल किया जाता है और 249 रुपये या इससे का रिचार्ज कराया जाता है तो 4,000 रुपये तक के फायदे मिलेंगे।

    विज्ञापन

    Nokia C30 की स्पेसिफिकेशन

    Nokia C30 में एंड्रॉयड 11 गो एडिशन दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.82 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 400 निट्स है। फोन में ऑक्टाकोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर, 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Nokia C30 का कैमरा

    नोकिया के इस नए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है जो कि डेफ्थ ऑफ फील्ड के लिए है। सेल्फी के लिए Nokia C30 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Nokia C30 की बैटरी

    Nokia C30 में 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की वायर चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, माइक्रो-USB और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें