YouTube: यूट्यूब अकाउंट को हैक होने से कैसे बचाएं, बिना देर किए फटाफट करें यह काम
अगर आपका भी यूट्यूब चैनल है तो इस खबर से आपको अच्छी जानकारी मिल सकती है। काफी लोग यूट्यूब चैनल पर कंटेंट दिखाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं, मगर आगे जानिए किस तरह से चैनल को हैकर्स से सुरक्षित किया जाए।

विस्तार
साइबर अपराध के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। सोशल मीडिया का कोई भी प्लेटफॉर्म हो, लोगों को साइबर हमले या फिर डेटा लीक होने का डर रहता है। आजकल काफी लोग यूट्यूब पर अपना चैनल बनाकर पैसा कमा रहे हैं। अगर मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब हैक हो जाए तो क्या करना है, यूट्यूब चैनल को किस तरह से साइबर अपराधियों से सुरक्षित किया जा सकता है। आज इस आर्टिकल में जान लीजिए क्या है खबर की पूरी डिटेल।
बीते कुछ समय से ऑनलाइन हैकिंग के कई मामले सामने आ चुके हैं। अगर यूट्यूब चैनल को सही ढंग से सुरक्षित नहीं किया गया तो सालों की मेहनत और कमाई सबकुछ हाथ से चला जाता है। यूट्यूब चैनल की सेफ्टी के लिए एक मजबूत बनाएं। पासवर्ड में कुछ स्पेशल अक्षरों का भी इस्तेमाल करें। साथ ही पासवर्ड को लंबा रखें, ऐसा करने से यूट्यूब चैनल थोड़ा ज्यादा सेफ हो जाता है। यूट्यूब के पासवर्ड को किसी के साथ भी शेयर न करें और साथ ही समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें।
यूट्यूब चैनल की सुरक्षा के लिए अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें। इसे सेट करने के बाद अकाउंट में लॉगइन करने के लिए पासवर्ड के साथ एक अलग पिन की जरूरत होगी। ऐसे में कोई भी गलत तरीके से यूट्यूब चैनल का एक्सेस नहीं ले पाएगा।