व्हाट्सएप पर आया है ई-चालान का मैसेज तो हो जाएं सावधान

अमर उजाला

Thu, 18 July 2024

Image Credit : Freepik

भारत समेत दुनियाभर में व्हाट्सएप का इस्तेमाल होता है, ऐसे में साइबर हैकर्स यूजर को ई-चालान का मैसेज भेजकर निशाना बना रहे हैं। 

Image Credit : Freepik

वियतनाम के हैकर्स भारतीय लोगों को फर्जी ई-चालान भेजकर गुमराह कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि लोगों को एक फाइल भेजी जा रही है।

Image Credit : Freepik

हैकर्स द्वारा भेजी जा रही एपीके फाइल में लिखा है कि आपने ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया है।

Image Credit : Freepik

एपीके फाइल में Maorrisbot वायरस होता है, ऐसे में जैसे ही यूजर्स इस फाइल पर क्लिक करते हैं तो यह मैलवेयर फोन में डाउनलोड हो जाता है।  

Image Credit : Freepik

फोन में Maorrisbot वायरस डाउनलोड होने के बाद डिवाइस की कई चीजों पर निशाना साधता है, जैसे मोबाइल नंबर, मैसेज और कई एप्स का अवैध एक्सेस आदि। 

Image Credit : Freepik

ऐसे में अपने डिवाइस को सेफ रखने के लिए एंटी वायरस और एंटी मैलवेयर को फौरन इंस्टाल करें। 

Image Credit : Freepik

डिवाइस में मौजूद सभी एप्स को दी गई मंजूरी की जांच करते रहें और कुछ गलत लगने पर एप्स से अनुमति वापस लें।

Image Credit : Freepik

अपने डिवाइस को अपडेट रखें, साथ ही सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही कोई एप इंस्टाल करें। 

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More