इस ऐप से घर बैठे कर सकते हैं हजारों की कमाई, करना होगा बस एक छोटा-सा काम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 28 Feb 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
You can earn with shop101 mobile apps
shop101

    वैसे तो बाजार में कई सारे मोबाइल ऐप्स हैं जो फ्री टॉकटाइम जैसे ऑफर्स दे रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक ऐसा भी ऐप है जिसकी मदद से आप बिजनेस करके 50,000 रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। इस ऐप का नाम है Shop101 और इस ऐप पर आप प्रोडकट्स बेचकर अपनी कमाई कर सकते हैं। कंपनी के एक बयान के मुताबिक Shop101 पर 25 लाख से ज्यादा लोग हर हफ्ते कमाई कर रहे हैं। इस ऐप को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    Shop101 ऐप पर आपको 5 लाख से अधिक सामान मिलेंगे जिन्हें आप अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सऐप और फेसबुक पर शेयर करके पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल प्ले-स्टोर से Shop101 ऐप डाउनलोड करना होगा और अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आप किसी भी प्रोडक्ट्स का लिंक लोगों के साथ शेयर करके पैसे कमा सकते हैं। दरअसल होगा कुछ ऐसा कि यदि आपके द्वारा भे जे गए लिंक्स के जरिए कोई खरीदारी करेगा तो उसका कमीशन आपको मिलेगा। खास बात यह है कि पूरे हफ्ते की कमाई सीधे आपके बैंक अकाउंट में हर शुक्रवार को डाल दी जाएगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें