Year End 2023: यह है साल का सबसे ज्यादा डिलीट होने वाला एप, हैरान करने वाली है लिस्ट
आखिरी रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में सोशल मीडिया यूजर्स की संख्या 4.8 अरब के आंकड़े को पार कर गई है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के अधिकतर सोशल मीडिया यूजर्स हर रोज 2 घंटे 24 मिनट सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं। 2023 में सबसे ज्यादा डिलीट होने वाले सोशल मीडिया एप्स की लिस्ट भी आई है।

विस्तार
साल 2023 बस खत्म ही होने वाला है। इस साल के कई सारे आंकड़े भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में 2023 में सबसे ज्यादा डिलीट होने वाले सोशल मीडिया एप्स की लिस्ट भी आई है। सोशल मीडिया यूजर्स की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आखिरी रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में सोशल मीडिया यूजर्स की संख्या 4.8 अरब के आंकड़े को पार कर गई है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के अधिकतर सोशल मीडिया यूजर्स हर रोज 2 घंटे 24 मिनट सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं।
अमेरिकी टेक फर्म TRG डाटासेंटर ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें इस साल सबसे ज्यादा डिलीट होने वाले एप के बारे में जानकारी दी गई है। फर्म के मुताबिक लॉन्चिंग के 24 घंटे के अंदर 100 मिलियन यूजर्स हासिल करने वाले मेटा के थ्रेड एप ने अगले 5 दिन में 80 फीसदी यूजर्स खोए। रिपोर्ट के मुताबिक इस कई एप्स को भारी नुकसान हुआ।
रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के करीब 10 लाख लोगों ने इंटरनेट पर इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट करने के तरीके खोजे हैं। करीब 10,20,000 से अधिक यूजर्स ने इंस्टाग्राम एप को डिलीट किया है।