WhatsApp Channel: एक साथ आ रहे कई नए फीचर्स, बदल जाएगा यूजर एक्सपेरियंस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 Jan 2024 04:26 PM IST
सार

WhatsApp में वॉयस नोटस, मस्टीपल एडमिन के अलावा स्टेटस शेयरिंग और पोल जैसे फीचर्स आने वाले हैं। नए फीचर्स के आने के बाद WhatsApp चैनल का यूज लोग पहले के मुकाबले बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

विज्ञापन
WhatsApp rolling out new updates for Channels including voice notes polls and more
WhatsApp Channel - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    WhatsApp ने पिछले साल चैनल फीचर पेश किया है जो कि ब्रॉडकास्टिंग टूल का ही एक नया अवतार है। लॉन्चिंग के बाद से WhatsApp चैनल के लिए कई सारे नए फीचर्स लॉन्च हुए हैं। अब WhatsApp अपने चैनल के लिए कई और नए टूल पेश कर रहा है। इसकी जानकारी मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने दी है।

    WhatsApp में वॉयस नोटस, मस्टीपल एडमिन के अलावा स्टेटस शेयरिंग और पोल जैसे फीचर्स आने वाले हैं। नए फीचर्स के आने के बाद WhatsApp चैनल का यूज लोग पहले के मुकाबले बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    • Voice Updates:इस फीचर की मांग चैनल के लिए लंबे समय से हो रही थी। इस फीचर के आने के बाद व्हाट्सएप चैनल के एडमिन वॉयस नोट भेज सकेंगे। WhatsApp ने दावा किया है कि हर रोज उसके प्लेटफॉर्म से 7 बिलियन वॉयस नोट भेजे जा रहे हैं।
    • Polls:व्हाट्सएप के रेगुलर चैट के लिए पोल फीचर तो लंबे समय से है, लेकिन अब इसे चैनल पर भी लाया जा रहा है। इस फीचर के आने के बाद चैनल से जुड़े सभी फॉलोअर्स से किसी मुद्दे पर वोटिंग कराई जा सकेगी।
    • Share to Status:इस फीचर के आने के बाद फॉलोअर्स अपने फेवरेट चैनल के स्टेटस को अपनी स्टेटस पर शेयर कर सकेंगे।
    • Multiple Admins:नए फीचर के आने के बाद एक ही WhatsApp Channel के लिए कई लोगों को एडमिन बनाया जा सकेगा। इसका फायदा यह होगा कि बड़े चैनल को मैनेज करना आसान होगा। कहा जा रहा है कि एक चैनल के लिए 16 एडमिन बनाए जा सकेंगे।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें