WhatsApp Plus: क्या व्हाट्सएप चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? नए वर्जन के आते ही मची खलबली, ये फीचर्स हैं खास

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Tue, 12 May 2026 04:56 PM IST
सार

WhatsApp Plus Features:

दुनिया भर में करोड़ों लोगों की पसंद WhatsApp अब एक बहुत बड़े बदलाव से गुजर रहा है। चर्चा है कि कंपनी ने WhatsApp Plus नाम से एक नया पेड वर्जन लॉन्च कर दिया है, जिसमें ऐसे प्रीमियम फीचर्स हैं जो आपने पहले कभी नहीं देखे होंगे। क्या अब आम यूजर्स को भी व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के पैसे देने होंगे? आइए जानते हैं पूरी सच्चाई।

विज्ञापन
whatsapp plus launched for iphone users subscription price new features
व्हाट्सएप प्लस में मिलते हैं प्रीमियम फीचर्स - फोटो : Adobe stock

    विस्तार

    लंबे समय से जिस व्हाट्सएप प्लस (WhatsApp Plus) का इंतजार किया जा रहा था, वह आखिरकार रोलआउट होना शुरू हो गया है। डब्लूबीटाइंफो (WABetaInfo) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह कोई टेस्टिंग या बीटा वर्जन नहीं है, बल्कि एक स्टेबल रिलीज है। हालांकि, इसमें एक बड़ा पेंच है, यह एक सब्सक्रिप्शन आधारित सर्विस है, यानी इसके खास फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को पैसे चुकाने होंगे। फिलहाल इसे यूरोप और मैक्सिको के कुछ आईफोन (iPhone) यूजर्स के लिए जारी किया गया है।

    फ्री व्हाट्सएप से कितना अलग है WhatsApp Plus?

    WhatsApp Plus में रेगुलर WhatsApp जैसे सभी बेसिक फीचर्स मिलेंगे। इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, कॉलिंग और स्टेटस अपडेट जैसी सुविधाएं पहले की तरह मौजूद रहेंगी। लेकिन कंपनी इस नए वर्जन में यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइजेशन देने पर फोकस कर रही है।

    विज्ञापन

    कस्टमाइजेशन की भरमार:

    इसमें आपको 18 अलग-अलग कलर थीम और 14 नए एप आइकॉन मिलेंगे, जो आपके व्हाट्सएप को एक बेहद स्टाइलिश लुक देंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    प्रीमियम फील:

    इस पेड वर्जन में ओवरले इफेक्ट वाले एनिमेटेड स्टिकर पैक और 10 प्रीमियम रिंगटोन दी गई हैं, जिससे आपकी कॉल्स सामान्य नोटिफिकेशन से बिल्कुल अलग सुनाई देंगी।

    काम को आसान बनाएंगे ये प्रोडक्टिविटी फीचर्स

    अगर आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल ऑफिस या बिजनेस के लिए करते हैं, तो यह वर्जन आपके लिए बहुत काम का है। जहां फ्री वर्जन में आप सिर्फ 3 चैट्स को पिन कर सकते हैं, वहीं WhatsApp Plus में आप 20 जरूरी चैट्स को टॉप पर पिन (Pin) कर पाएंगे। इसके अलावा, आप पूरे ग्रुप या कैटेगरी (जैसे परिवार या ऑफिस) के लिए एक ही बार में अलग थीम और रिंगटोन सेट कर सकेंगे।

    कितनी होगी कीमत और क्या भारत में आएगा?

    रिपोर्ट्स के अनुसार, यूरोप में इसकी कीमत लगभग 2.49 यूरो (करीब 280 रुपये) प्रति माह तय की गई है। मैक्सिको में इसके लिए 29 डॉलर चुकाने होंगे। आने वाले कुछ हफ्तों में इसे भारत सहित दुनिया भर में रोलआउट किए जाने की उम्मीद है। देश के हिसाब से इसकी कीमत अलग-अलग हो सकती है।

    क्या आपको WhatsApp Plus का सब्सक्रिप्शन लेना चाहिए?

    सबसे जरूरी बात यह है कि WhatsApp Plus पूरी तरह से वैकल्पिक है। कंपनी फ्री वर्जन को बंद नहीं कर रही है। अगर आप दिन भर व्हाट्सएप का हैवी इस्तेमाल करते हैं और अपनी चैट स्क्रीन को कस्टमाइज करना पसंद करते हैं, तो यह पेड वर्जन आपके लिए है। लेकिन, अगर आप सिर्फ दोस्तों और परिवार से सामान्य बातचीत के लिए एप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए फ्री वर्जन ही सबसे बेहतरीन और समझदारी भरा विकल्प रहेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें