WhatsApp: अब मैसेज के किसी खास हिस्से को भी कर सकेंगे कॉपी, जल्द मिलेगा नया अपडेट
WhatsApp के नए फीचर को लेकर जानकारी दी है फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने। रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर फिलहाल WhatsApp Beta for iOS के वर्जन 25.16.81 और Android के वर्जन 2.25.18.3 में देखा गया है।

विस्तार
WhatsApp अपने एंड्रॉयड और iOS एप के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स चैट विंडो में किसी भी मैसेज के चुनिंदा हिस्से को आसानी से कॉपी कर सकेंगे। अब तक अगर किसी मैसेज के छोटे हिस्से को कॉपी करना हो, तो पूरा मैसेज कॉपी करना पड़ता था और फिर उसमें से गैरजरूरी टेक्स्ट हटाना पड़ता था, लेकिन अब यह झंझट खत्म होने वाला है।
WhatsApp के नए फीचर को लेकर जानकारी दी है फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने। रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर फिलहाल WhatsApp Beta for iOS के वर्जन 25.16.81 और Android के वर्जन 2.25.18.3 में देखा गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी मैसेज में से केवल उस हिस्से को कॉपी कर पाएंगे जो वे चाहें, जैसे कोई एक वाक्य या शब्द।
- यूजर अपनी उंगली को टेक्स्ट पर ड्रैग कर किसी भी हिस्से को हाइलाइट कर पाएंगे।
- हाइलाइट करने के बाद एक पॉप-अप विंडो खुलेगी जिसमें “कॉपी” और “शेयर” जैसे ऑप्शन दिखेंगे।
- यह फीचर सीधे चैट इंटरफेस में ही काम करेगा, जिससे बड़ी बातों या लंबे मैसेज से जरूरी हिस्से निकालना आसान हो जाएगा।
- फिलहाल यह फीचर iOS पर कुछ चुनिंदा TestFlight बीटा टेस्टर के लिए ही उपलब्ध है।
- Android यूजर्स के लिए अभी यह बीटा टेस्टिंग में भी उपलब्ध नहीं है।
- AI के खतरे: पांच साल में खत्म हो जाएंगी ये नौकरियां, ड्राइवर से लेकर इंजीनियर तक आएंगे चपेट में
- WhatsApp: व्हाट्सएप में आ रहा है शानदार फीचर, अब खुद ही बना सकेंगे अपना चैटबॉट
- XChat: एलन मस्क का बड़ा दावा, अब चैटिंग में मिलेगा बिटकॉइन-स्टाइल एन्क्रिप्शन, नई फीचर्स भी आएंगे
- WhatsApp: अब नंबर छिपाकर कर सकेंगे लोगों से चैटिंग, आ रहा है बड़े ही कमाल का यह फीचर