WhatsApp: व्हाट्सएप में आ रहा है शानदार फीचर, अब खुद ही बना सकेंगे अपना चैटबॉट
यह फीचर पहले ही Instagram और Messenger पर उपलब्ध है, जहां यूजर्स अपने चैटबॉट का उद्देश्य, व्यक्तित्व और यहां तक कि उसका रूप-रंग भी तय कर सकते हैं। एक बार चैटबॉट तैयार हो जाने के बाद, यूजर उससे एक-एक करके बातचीत कर सकते हैं।

विस्तार
व्हाट्सएप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया और रोमांचक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसके तहत यूजर्स अपना खुद का कस्टम AI चैटबॉट बना सकेंगे। एक फीचर ट्रैकर के अनुसार, Meta ने इस फीचर को चुनिंदा बीटा टेस्टरों के लिए जारी किया है और आने वाले कुछ हफ्तों में ज्यादा यूजर्स को इसका एक्सेस मिल सकता है।
यह फीचर पहले ही Instagram और Messenger पर उपलब्ध है, जहां यूजर्स अपने चैटबॉट का उद्देश्य, व्यक्तित्व और यहां तक कि उसका रूप-रंग भी तय कर सकते हैं। एक बार चैटबॉट तैयार हो जाने के बाद, यूजर उससे एक-एक करके बातचीत कर सकते हैं।
WABetaInfo के अनुसार, Meta अब WhatsApp में भी AI Studio आधारित चैटबॉट क्रिएशन की सुविधा जोड़ रहा है। यह फीचर WhatsApp बीटा फॉर एंड्रॉयड वर्जन 2.25.18.4 में देखा गया है, जो प्ले स्टोर के जरिए उपलब्ध है। इस अपडेट में कुछ यूजर्स के लिए “Create an AI” नाम की सुविधा दिखाई दी है। इस फीचर के तहत यूजर्स को एक नया AI Studio टैब मिलेगा, जिसमें पहले से तैयार चैटबॉट्स भी उपलब्ध होंगे जिनसे बात की जा सकती है।
- XChat: एलन मस्क का बड़ा दावा, अब चैटिंग में मिलेगा बिटकॉइन-स्टाइल एन्क्रिप्शन, नई फीचर्स भी आएंगे
- WhatsApp: अब नंबर छिपाकर कर सकेंगे लोगों से चैटिंग, आ रहा है बड़े ही कमाल का यह फीचर
- 14 जून तक फ्री में होगा आधार कार्ड का यह काम, जल्दी करें
- SIM Swap Fraud: एक गलती और सिम कार्ड से हाथ धो बैठेंगे, जानें सिम स्वैप फ्रॉड से बचने का तरीका