तो WhatsApp पर भेजे गए मैसेज को भी कर सकेंगे एडिट ?

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 26 Mar 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp New feature that allows to edit messages, Know the truth
whatsapp

    WhatsApp आजकल लोगों का सबसे बड़ा मैसेजिंग ऐप हो गया है। हालात यह हो गई है कि फ्री मैसेज होने के बाद भी कोई टेक्स्ट मैसेज नहीं भेजे जा रहे हैं। इसका कारण भी है कि व्हाट्सऐप में आपको आसानी से पता चल जाता है कि मैसेज कब भेजा गया और कब पढ़ा गया, हालांकि कई बार हमारी मुसीबत तब बढ़ जाती है जब हम गलती से कोई मैसेज भेज देते हैं। वैसे इसका भी व्हाट्सऐप ने समाधान निकाल दिया है कि अब आप भेजे हुए मैसेज को डिलीट कर सकेंगे और सामने वाले को भी डिलीट का नोटिफिकेशन मिल जाएगा। इसी बीच खबर है कि व्हाट्सऐप में एक ऐसा फीचर आ रहा है जिसके बाद आप भेजे हुए मैसेज को एडिट कर सकेंगे तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

    क्या वाकई एडिट कर पाएंगे भेजे हुए मैसेज?

    WhatsApp for iPhone
    WhatsApp for iPhone

    दरअसल कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि जल्द ही व्हाट्सऐप पर भेजे हुए मैसेज को एडिट किया जा सकेगा। इसकी टेस्टिंग भी हो रही है और कंपनी जल्द ही इसके लिए अपडेट जारी करेगी। वहीं इस फीचर पर चुप्पी तो़ड़ते हुए व्हाट्सऐप के फीचर को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने कहा है कि इस तरह की खबरें अफवाह हैं। वाबीटाइनफो ने अपनी ट्वीट में कहा है, 'कुछ वेबसाइट व्हाट्सऐप के नए फीचर मैसेज एडिट के बारे में खबरें चला रही है जो कि पूरी तरह से फर्जी हैं। हम समझ नहीं सकते हैं कि ये वेबसाइट्स इस तरह की फर्जी खबरें कैसे चलाती हैं।'

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें